यूपी से राजस्थान तक आंधी-बारिश का अनुमान, दिल्ली में भी लोगों को गर्मी से मिलेगी रहत
यूपी से राजस्थान तक आंधी-बारिश का अनुमान, दिल्ली में भी लोगों को गर्मी से मिलेगी रहत
Share:

नई दिल्ली: मौसम में परिवर्तन के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को गर्मी और लू (Heat Wave) से राहत मिली है। IMD ने देश की राजधानी दिल्ला, NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में अगले 24 घंटे ऐसा ही मौसम बना रहने और आंधी-बारिश का अनुमान जाहिर किया है। आंधी-बारिश और तेज हवाओं के बीच उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 

दिल्ली में यदि आज, 23 मई के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, आज दिल्ली-NCR में पूरे दिन आंधी-तूफान और बारिश की की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में बादलों का असर नज़र आ रहा है। आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की है। लखनऊ सहित पूरे राज्य में ठंडी-ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ सहित राज्य के कई इलाकों में आज (सोमवार), 23 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, दिन भर गरज के साथ हल्के छींटे एवं बूंदाबांदी हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की खबर है। मौसम विभाग की मानंद तो यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, लखनऊ में भी आज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। यूपी के गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान है। 

भारत ने श्रीलंका को फिर भेजे 200 करोड़, अब तक भेज चुका है दूध-चावल, दवाएं और डीजल

जम्मू कश्मीर से लश्कर के दो खूंखार आतंकी गिरफ्तार, 15 पिस्टल-300 गोलियां बरामद

पंजाब की पुलिस अकादमी में ड्रग्स का रैकेट, पांच कांस्टेबल हिरासत में, महिला पेडलर गिरफ्तार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -