दिल्लीवासियों, बस आज और झेल लो उमसभरी गर्मी.., कल से शुरू हो जाएगी झमाझम बारिश
दिल्लीवासियों, बस आज और झेल लो उमसभरी गर्मी.., कल से शुरू हो जाएगी झमाझम बारिश
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि जल्द ही दिल्ली में मॉनसून की एंट्री हो सकती है। IMD ने जानकारी दी है कि 30 जून या फिर एक जुलाई को साउथवेस्ट मॉनसून दिल्ली में आ सकता है। इसके कारण ही गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और बुधवार की तुलना में कल पारा छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार चिपचिपी और उमसभरी गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण लोग बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राजधानी में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को भी राजधानी में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ऐसे में उमसभरी गर्मी से आज राहत मिलने के आसार नहीं हैं। गुरुवार को राजधानी के तापमान में कमी आएगी और यह 35 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाएगा। कल राजधानी में मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 

एक जुलाई को दिल्ली के अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है और यह 33 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 30 जून या एक जुलाई को ही दिल्ली में मॉनसून की एंट्री के आसार हैं। पांच जुलाई तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इसके साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। 

कोरोना के बाद अब इन 2 गंभीर बीमारियों के खिलाफ शुरू होगा टीकाकरण

इसरो का रॉकेट मिशन शुरू, भारतीय स्टार्टअप भी है शामिल

तमिलनाडु राज्य ड्रोन उड़ाने के लिए ट्रांसजेंडरो को करेगा नियुक्त

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -