ओड़िसा में आसमान से बरसेगी आफत, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
ओड़िसा में आसमान से बरसेगी आफत, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Share:

भुवनेश्वर: देश के कई प्रदेशों में इन दिनों मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्य इन दिनों बारिश की मार झेल रहे हैं। ओडिशा में भी हो रही भारी बारिश से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज, 17 अगस्त के लिए उत्तरी तटीय ओडिशा के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। IMD ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

वहीं, ओडिशा में महानदी में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही। आसमान से बरस रही मूसलाधार बारिश से अब तक 10 जिलों के दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने अधिकारियों को भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में जीरो Casuality सुनिश्चित करने के लिए कहा है। ओडिशा में बाढ़ की स्थिति पर बात करते हुए स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने जानकारी दी है कि बाढ़ से दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग 24 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है। इनमें से 237 गांवों के 1।20 लाख लोग फंसे हुए हैं और 26,000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जेना ने कहा है कि केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और पुरी जिलों के महानदी डेल्टा क्षेत्र में पानी अपने चरम पर है। कटक के मुंडाली बैराज में भी इस वक़्त बाढ़ की यही स्थिति है। 

स्पेशल रिलीफ कमिश्नर ने बताया है कि  नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRF) और ओडिशा फायर सर्विस की रेस्क्यू टीमों ने कटक जिले के गतिरौटपटना में एक प्राइवेट रेसिडेंसियल इंस्टीट्यूट में फंसे 600 स्कूली बच्चों को रेस्क्यू करना शुरू किया। स्पेशल रिलीफ कमिश्नर के अनुसार, कल रात 9 बजे तक करीब 450 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

जम्मू: एक घर में 6 लाशें मिलने से मचा हड़कंप, मृतकों में एक महिला और 3 बच्चे शामिल

देशविरोधी फर्जी ख़बरें फैलाने वाले जम्मू कश्मीर के 7 न्यूज़ पोर्टल पर लगा प्रतिबंध

जम्मू कश्मीर में सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने फेंका ग्रेनेड

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -