5 दिनों में इन जगहों पर होगी बारिश, यहाँ जमकर तपाने वाली है गर्मी
5 दिनों में इन जगहों पर होगी बारिश, यहाँ जमकर तपाने वाली है गर्मी
Share:

देशभर के मौसम (Weather Update) में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। आज यानी 19 मार्च को दिल्ली में तापमान (Temperature) जहां 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। इसी के साथ कई राज्य में बारिश (Rain) का भी अलर्ट (IMD Alert) जारी किया गया है। वहीं उत्तर-मध्य भारत में गर्मी अपने चरम पर होगी 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है। इसी के साथ IMD ने जारी किए। IMD Alert में आने वाले 22 मार्च को चक्रवाती तूफान आने का पूर्व अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले हफ्ते में कई हिस्सों में गर्मी और बढ़ने की उम्मीद जताई है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में लूट जारी किया गया।

जी दरअसल कच्छ-विदर्भ और गुजरात के कई हिस्से में गर्मी के थपेड़े जारी रहेंगे। वहीं इसके अलावा जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रिकॉर्ड की जा सकती है। इसी के साथ IMD की मानें तो पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ पश्चिम मध्य प्रदेश अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय मणिपुर सौराष्ट्र कच्छ में गर्मी के थपेड़े जारी रहेंगे। वहीं तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि रिकॉर्ड की जा सकती है, इसके अलावा न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसी के साथ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 18-21 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 19 और 20 मार्च को गरज/बिजली के साथ छिटपुट वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।

हालाँकि बाद के दो दिनों में, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं कुछ इलाकों में विदर्भ और राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। इसी के साथ आईएमडी के पांच दिवसीय वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी, मध्य, पश्चिम और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

वहीं देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालाँकि अगले पांच दिनों के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की छिटपुट वर्षा देखी जाएगी।

1 माह की बच्ची के लिए कवच बनी मां, खुद गोलियां झेलकर बचाई जिंदगी

रातोंरात Monk को मिले करोड़ों रुपये, शुरू कर दिया लोगों को बांटना

VIDEO: 3 कोबरा साँपों के साथ खिलवाड़ कर रहा था युवक, तभी एक ने चबा लिए पैर और....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -