IMD का अलर्ट - देश के इन राज्यों में बर्फ़बारी के साथ हो सकती है बारिश
IMD का अलर्ट - देश के इन राज्यों में बर्फ़बारी के साथ हो सकती है बारिश
Share:

नई दिेल्ली: फरवरी का महीने मौसम परिवर्तन के लिहाज से बेहद अहम होता है। फरवरी में अधिकतर इलाकों में इन दिनों गर्मी का अहसास भी होना लगा है, जिसके कारण तापमान में भी बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली का तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि देश के दूसरे हिस्से में बारिश के आसार बने हुए हैं।

भारतीय मौमस विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में अगले दो दिन गरज के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई हैं। वहीं, जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ अलग-अलग इलाकों में भी शनिवार को बारिश या बर्फबारी हो सकती है। IMD के अनुसार, इन जगहों पर 27 फरवरी को ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच उत्तर पूर्वी भारत के सिक्किम राज्य में शनिवार और रविवार को गरज के साथ छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम की जानकारी देते हुए IMD के एडिशनल डायरेक्टर आनंद शर्मा ने बताया कि दिल्ली में कल का तापमान सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा था और अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री ऊपर है।

कोरोना के कारण चरमराई देश की अर्थव्यवस्था, 12.34 लाख करोड़ तक पहुंचा राजकोषीय घाटा

सरकार ने दी बड़ी राहत, विवाद ने बढ़ाई ट्रस्ट योजना अपनाने की समय सीमा

फिर एशिया के सबसे रईस शख्स बने मुकेश अंबानी, चीन के इस अरबपति को पछाड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -