25 मई से करवट बदलेगा मौसम, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
25 मई से करवट बदलेगा मौसम, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: मानसून की गतिविधियां शुरू हो गईं हैं, किन्तु देश में अभी लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस साल का सबसे अधिक है। 

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और इससे लगे क्षेत्रों में अभी लू का प्रकोप जारी रहेगा। 25 मई के बाद मौसम बदल सकता है और प्री-मानसून एक्टिविटीज शुरू होने के बाद से तापमान में कमी आ सकती है। वहीं IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी और राजस्थान में सोमवार तक गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और तेलंगाना में भी भीषण गर्मी होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में शनिवार तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने यूपी और राजस्थान के लिए चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक, दोनों राज्यों में शनिवार और रविवार को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

इस राज्य में ब्रांड बन चुका है कोरोना

इस स्थान पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बनाए गए खास क्वारंटाइन सेंटर

यहां पर 15 जून से खुलने वाले है स्कूल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -