'ईसाई धर्मान्तरण' की कोशिशों पर घिरे डॉ जयलाल, IMA के ही डॉक्टर ने माँगा अपने चीफ का इस्तीफा
'ईसाई धर्मान्तरण' की कोशिशों पर घिरे डॉ जयलाल, IMA के ही डॉक्टर ने माँगा अपने चीफ का इस्तीफा
Share:

नई दिल्ली: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर जॉन रोज ऑस्टिन जयलाल के खिलाफ अब उनके ही संगठन में विरोध की आवाज़ें उठने लगीं हैं। IMA के ही एक डॉक्टर ने उनके इस्तीफे की मांग की है। डॉक्टर जितेंद्र नागर ने कहा कि वे (जीतेन्द्र) ‘एविडेंस बेस्ड’ एलोपैथी पर भी गर्व करते हैं, साथ ही हमारे पूर्वजों की महान वैदिक विरासत आयुर्वेद का भी सम्मान करते हैं।

 

डॉक्टर जितेंद्र नागर ने अपनी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि IMA के चीफ ईसाई धर्मांतरण के कटु एजेंडा का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हुए हैं, ऐसे में वो जब तक इन सबसे पाक-साफ़ होकर नहीं निकलते, उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने IMA को एक पत्र लिखते हुए संगठन के अध्यक्ष पर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों के सम्बन्ध में चेताया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर JA जयलाल ईसाई मिशनरी एजेंडा का उपदेश देने और प्रचार-प्रसार करने का काम कर रहे हैं। डॉक्टर जितेंद्र नागर ने पत्र में लिखा कि, “आखिर कैसे कोई व्यक्ति IMA जैसी संस्था के शीर्ष पद पर बैठ कर ईसाई धर्मांतरण के कटु एजेंडे को बढ़ावा दे सकता है? ऐसे आरोपों ने IMA की धर्मनिरपेक्ष और संप्रभु छवि को धूमिल किया है, एक चिंता का भाव पैदा किया है। मैं IMA के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से निवेदन करता हूँ कि डॉक्टर जॉन रोज ऑस्टिन जयलाल पर लगे आरोपों की जाँच करने के लिए एक समिति गठित की जाए।”

उन्होंने माँग रखी कि जब तक डॉक्टर JA जयलाल इन आरोपों को लेकर हुई जाँच में पूरी तरह पाक-साफ़ साबित नहीं हो जाते, तब तक उन्हें IMA चीफ का पद छोड़ देना चाहिए। बता दें कि गुजरात के बनासकांठा स्थित डीसा के निवासी डॉक्टर जितेंद्र नागर IMA के सदस्य भी हैं। उन्होंने गुरुवार को ये पत्र लिखा था, जिसे 5 दिन बाद सोशल मीडिया पर साझा किया। वो ‘डायबिटीज स्कूल’ संस्था के प्रमुख भी हैं।

टाटा उपभोक्ता उत्पाद त्वरित विकास के लिए अच्छी तरह से है तैयार: चंद्रशेखरन

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने केंद्र से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कदम उठाने का किया आग्रह

फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी और डेविड लीन को समर्पित किया प्रियदर्शन ने अपना राष्ट्रीय पुरस्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -