आम आदमी पार्टी को लगा एक और बड़ा झटका

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल इलियास आजमी ने पार्टी छोड़ दी। मगर अब यह बात सामने आ रही है कि वे अपनी नई पारी की शुरूआत जेडीयू के माध्यम से कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। इसके चलते इन बातों की संभावनाऐं अधिक हैं कि वें JDU में जा सकते है।

उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की बागडोर नागपुर में है। सरकार आरएसएस मुख्यालय, नागपुर से चलाई जा रही है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल अपनी मनमानी करने में लगे हैं।

केजरीवाल की मनमानी के चलते ही इलियास ने पार्टी छोड़ी है और इलियास के पार्टी छोड़ने के कारण पार्टी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब तो आम आदमी पार्टी एक आदमी पार्टी बनकर रह गई है।

इलियास का राजनीतिक मामलों की समिति से निकालने की बात कही गई। इलियास ने उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना साथ और कहा कि जातिवाद और परिवारवाद इन दोनों नेताअें पर हावी है। उन्होंने कहा कि ओबीसी, एससीएसटी और मुस्लिम में अंतर किया जा रहा है। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -