इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं इलियाना डीक्रूज, बनना चाहती थीं सिंगर
इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं इलियाना डीक्रूज, बनना चाहती थीं सिंगर
Share:

साउथ जगत से लेकर बॉलीवुड तक में अपने दमदार अंदाज दिखाने वाली इलियाना डीक्रूज का आज जन्मदिन है। इलियाना डिक्रूज ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दी हैं। वह एक जानी-मानी अदाकारा हैं और उनके लाखों नहीं करोड़ो फैंस हैं। इलियाना डिक्रूज आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती के लिए भी बड़ी मशहूर हैं। उनकी खूबसूरत अदाओं का आज हर कोई दीवाना है। वैसे इलियाना डिक्रूज कई बार अपने बयानों के लिए भी चर्चाओं में आईं हैं।

इलियाना कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। जी दरअसल वह खुद बता चुकीं हैं कि 'वो एक्सिडेंटली एक्टिंग में आ गई हैं।' उन्होंने एक बार कहा था कि अगर वह एक्ट्रेस नहीं तो एक सिंगर होतीं, क्योंकि वह हमेशा से सिंगर बनना चाहती थीं। वैसे इलियाना एक बार उस समय भी चर्चाओं में आईं थीं जब उनके साथ गलत व्यवहार हुआ था जो उनके फैन ने किया था। इलियाना डीक्रूज़ ने इस बारे में जानकारी ट्वीट कार दी थी। उन्होंने उस दौरान एक ट्वीट कर लिखा था कि, 'मैं जानती हूं कि हम एक खराब दुनिया में जी रहे हैं। मैं पब्लिक फिगर हूं। जानती हूं कि मैं प्राइवेट या गुमनाम जिंदगी नहीं जी सकती।'

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा था, ''लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी व्यक्ति को मेरे साथ दुर्व्यवहार करने की आजादी हो।'' वैसे यह आज तक नहीं पता चल पाया कि उनके साथ आखिर हुआ क्या था। वहीं इलियाना डीक्रूज़ अपने अफेयर को लेकर भी चर्चाओं में रहीं हैं। जी दरअसल उन्होंने काफी समय तक ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट किया था लेकिन अब वह उनसे अलग हो चुकीं हैं। आपको हम यह भी बता दें कि इलियाना डिक्रूज नींद में चलती हैं और यह उनके लिए कई बार घातक भी साबित हो चुका है। वैसे फिलहाल इलियाना डिक्रूज को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

पायल घोष ने करवाया था कोरोना टेस्ट, जानिए क्या आई रिपोर्ट

'लक्ष्मी' नाम से अक्षय की मूवी का नया पोस्टर जारी, विवाद के बाद बदला था नाम

सरदार पटेल की जयंती पर कंगना ने कहा- 'गांधी जी नेहरू, कमजोर दिमाग।।।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -