यश की चेतावनी नजरअंदाज करना विजय को पड़ा भारी
यश की चेतावनी नजरअंदाज करना विजय को पड़ा भारी
Share:

टॉलीवुड स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की हालिया रिलीज मूवी लाइगर (Liger) थियेटर्स पर औंधे मुंह गिर गई। निर्देशक पुरी जगन्नाथ की इस फिल्म के लिए विजय देवरकोंडा बहुत आश्वस्त थे। हालांकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिर चुकी है। अब सुनने में आया है कि निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने अपनी इस बिग बजट मूवी के लिए एक्टर विजय देवरकोंडा से पहले कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) को अप्रोच भी किया है। मूवी स्टार यश ने इस मूवी की कहानी सुनी थी। बाद में उन्होंने इस मूवी के लिए निर्देशक पुरी जगन्नाथ के ऑफर को विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया। पता चला है कि अभिनेता यश को मूवी की कहानी में दम नहीं लगा और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर चुके है।

यश ने किया था विजय देवरकोंडा को भी आगाह: यश की ओर से न मिलने के उपरांत निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने अभिनेता विजय देवरकोंडा से संपर्क किया था। अर्जुन रेड्डी स्टार को ये मूवी अच्छी लगी और उन्होंने स्क्रिप्ट सुनकर इसे हरी झंडी भी दी जा चुकी है। अब मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि तो विजय देवरकोंडा की इस फिल्म के लिए अभिनेता  यश ने भी उन्हें आगाह किया था। पर, फिल्म स्टार ने उनकी बात नहीं मानी और इस मूवी को एक्सेप्ट कर लिया। इतना ही नहीं, पुरी जगन्नाथ ने अपनी अगली मूवी जनगनमन की कहानी भी कन्नड़ सुपरस्टार यश को भी सुनाई थी।

यश ने जनगणमण को भी किया था रिजेक्ट: KGF स्टार यश ने इस मूवी को भी ठुकराया था। बाद में निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने अपनी इस मूवी की कहानी लाइगर की शूटिंग के दौरान अभिनेता विजय देवरकोंडा को भी सुनाई। जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। इस बीच विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और माइक टायसन स्टारर निर्देशक पुरी जगन्नाथ की मूवी लाइगर थियेटर पहुंच गई। बाद में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिर गई।

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही सामंथा, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात

भूषण कुमार को मिले इस स्टार की फिल्म के म्यूजिक राइट्स

'कांतारा' की सक्सेस के बीच ऋषभ शेट्टी ने की साउथ के भगवान से मुलाकात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -