भारत की ये जगह है बेहद ही मनमोहक, कर देगी आपको आनंदित
भारत की ये जगह है बेहद ही मनमोहक, कर देगी आपको आनंदित
Share:

राजस्थान में स्थित माउंट आबू एक बहुत सुन्दर सा हिल स्टेशन है। ये स्थान पश्चिमी भारत के राजस्थान तथा गुजरात सीमा के समीप है। यहां पर चारों ओर हरे-भरे जंगल हैं। यहां का वातावरण शांति तथा सुकून देता है। ये हिल स्टेशन अरावली रेंज में ऊंचे पठार पर स्थित है। यहां पर सुन्दर पहाड़ियां हैं, जिनका नजारा काफी मनोरम लगता है। यहां पर आप नेचर की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई अच्छे स्थान हैं। यहां के जंगलों में वन्यजीवों को भी देखा जा सकता है जो यात्रा के मजे को बढ़ा देता हैं। 

वही यहां पर नक्की लेक है, जहां आप नौका विहार का आनंद भी उठा सकते हैं। ये झील चारों ओर से सुन्दर पहाड़ियों से घिरी हुई है, इसलिए यहां पर नौका विहार करने का अलग ही एक्सपीरियंस होता है। यह देश की एकमात्र ऐसी झील है जो कृत्रिम तौर पर बनाई गई है। साथ ही माउंट आबू में आप वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में वन्यजीवों को देख सकते हैं। यहां की हरियाली भी व्यक्तियों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है। 

इसके साथ ही राजस्थान के बिल्कुल समीप में होने की वजह से आपको यहां पर वनस्पतियों तथा जीवों की विविधता देखने को मिलेगी। यहां पर गुरु शिखर का मनमोहक नजारा देखकर टूरिस्ट का मन आनंदित हो जाता है। ये अरावली की सबसे ऊंची चोटी है।माउंट आबू से करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित दिलवाड़ा टेम्पल है, जो पांच टेम्पल का समूह है। यहां के स्तंभों पर नृत्यांगनाओं की आकृतियां बनी हुई हैं। इसी के साथ देश का ये स्थान काफी मजेदार और मनमोहक है।

देश के इन स्थानों पर मिलेगी नेचुरल खूबसूरती और एडवेंचर

छुट्टियां बिताने के लिए बजट में रहेगा ये हिल स्टेशन, है बहुत ही खूबसूरत

कर्नाटक बस ऑपरेटर फिर से शुरू करेंगे सेवाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -