रोजाना के अपमान से बचना है तो ये उपाय जरूर करें
रोजाना के अपमान से बचना है तो ये उपाय जरूर करें
Share:

अपने जीवन में हर इंसान सम्मान का भूखा होता है, वह समाज में मान-सम्मान पाना चाहता है। लेकिन जरूरी नहीं कि आप जो सोचते हैं, वैसा ही हो। समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनका पल पल में अपमान होते रहता है या फिर अन्य जगह पर उन्हे अपमान सहना पड़ता है। हो सकता है कि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो। अगर आप भी रोजाना के अपमान से थक चुके हैं, तो यहां पर आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों से अवगत कराने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप भी अपमान से बचकर जीवन में सम्मान पा सकते हैं।

सूर्योदय से पहले उठें- माना जाता है, जो लोग सूर्योदय के बाद उठते हैं उनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है। इसलिए रविवार से शुरू करके रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए और सूर्य मंत्र ऊँ भास्कराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए। सूर्यास्त में सोना नहीं चाहिए। माना जाता है इस समय सोने से आलस्य बढ़ता है सूर्य अशुभ होता है। सूर्य अशुभ होने से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान नहीं मिल पाता है।

रविवार के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। कहा जाता है इस उपाय से सूर्यदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। कभी भी अपने से बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए। जो लोग अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं उन्हें भी सम्मान मिलता है। इसलिए कभी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

 

पढ़ाई में हर कमजोर बच्चे को अव्वल नम्बर से पास कराता है यह उपाय

भगवान की आरती करते समय क्यों बजाई जाती है ताली?

इन्हीं वजह से मानव की ओर खिचीं आती हैं आत्माएं

वास्तु का यह उपाय हर बच्चे को बनाता है होशियार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -