क्या आप करती है नारियल तेल का इस प्रकार इस्तेमाल
क्या आप करती है नारियल तेल का इस प्रकार इस्तेमाल
Share:

जी हाँ त्वचा के लिए सबसे पुराना व रामबाण कहा जाने वाला नुस्खा यानी नारियल तेल आपकी त्वचा के लिए बहुत ही कारगार होता है आज हम आपको बताते है इससे होने वाले फायदे तथा इसे उपयोग करने का तरीका। 

नारियल तेल को दे प्राथमिकता: जब भी आपका कही बाहर जाने का प्लान बने तो  तब आप फाउंडेशन लगाने से पहले नारियल तेल को प्राइमर के तौर पर लगाएं। इसकी सिर्फ कुछ बूंदें अपने चेहरे पर फैला लें। यह फाउंडेशन के लिए बेस का काम करेगा और साथ ही चेहरे को मॉइश्चराइजर भी प्रदान करेगा। आप इसे चिक बोन पर थोड़ा ज्यादा लगा सकती हैं जिससे यह हाईलाइट हो जाए।

बालो में नियमित लगाये: नियमित रूप से नारियल तेल का प्रयोग बालों की खूबसूरती को बढ़ाता है। डस्ट, प्रदूषित वातावरण से बचाता है। उन्हें अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है,और उन्हें नरम और सिल्की बनाता है।आपके बालों को प्रोटीन देता है। साथ ही इन्हें मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बनाता है। यह आपके बालों से दो मुंहे बालों वाली समस्या को पूरी तरह समाप्त करने का अद्भुत काम कर सकता है।

प्राकृतिक मॉइस्चराइजर: यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और प्रदूषण से बचाता है। बदलते मौसम में त्वचा की रक्षा करता रहता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। नारियल तेल का त्वचा को डिटॉक्सीफाय करता है। इसलिए नहाने के बाद नियमित रूप से त्वचा पर नारियल तेल लगाएं।

प्राकृतिक स्क्रब: जी हां आप इसे नेचुरल स्क्रब के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए हम आपको आसान सा तरीका बता रहे है। नारियल तेल में शक्कर मिलाएं और जब यह शक्कर घुलने लगे तब पूरे शरीर पर इसे धीरे-धीरे रगड़ें और धो लें। प्राकृतिक स्क्रब का प्रयोग कर आपकी त्वचा पर जादुई चमक आ जाएगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -