आप भी पेट के संक्रमण से परेशान तो अपनाये ये घरेलु उपचार
आप भी पेट के संक्रमण से परेशान तो अपनाये ये घरेलु उपचार
Share:

tyle="text-align:justify">कई बार हमारी छोटी सी लापरवाही की वजह से पेट का संक्रमण हो जाता है। पेट की इस समस्या का कारण अलग-अलग तरह का वायरस भी हो सकता है। आज हम आपको पेट के संक्रमण से बचने के लिए कुछ घरेलू उपायो के बारे में बता रहे है, जिससे इस तरह की इंफैक्शन से राहत मिल करती है।
 
1.लौंग- लौंग शरीर में छोटे से छोटे बैक्टिरिया को जड़ से खत्म कर देता है। पेट की इंफैक्शन में यह काफी असरदार है।
 
2.लहसुन- हर रोज सुबह खाली पेट 2-3 लहसुन की कच्‍ची कलियां खानी चाहिए।यह पेट के संक्रमण को दूर करने में लाभकारी है। 
 
3.शहद - शुद्ध शहद को दालचीनी पाउडर के साथ मिक्‍स कर के खाने से पेट से जुडी हर समस्या ठीक हो जाती है। गैस्टिक प्राब्लम में यह कारगार नुस्खा है। 
 
4.हल्‍दी- पेट की इंफैक्शन से निजात पाने के लिए 1 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर में 6 छोटे चम्‍मच शहद मिक्‍स कर के एक हवा बंद जार में रख दें। फिर इसे दिन में दो बार आधा-आधा चम्‍मच खाएं। ऐसा करने पर संक्रमण जल्दी ठीक हो जाएगा।
 
4.हींग- पेट के कीडोें को खत्म करने के लिए सुबह खाली पेट पानी के साथ जरा सी हींग का सेवन करने से लाभ होता है।
 
5.केला- केले में पोटैशियम होता है जोकि पेट के लिए अच्छा होता है।यह आसानी से पच भी जाता है और पेट को भी ठीक कर देता है।
 
6.अदरक- अदरक का छोटा टुकडा सेधा नमक और चुटकी भर काली मिर्च के साथ मिला कर पानी के साथ खाने से पेट की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 
 
7.नीम- नीम की 5 पत्‍तियों को दिन में एक बार खाने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।
 
8.नींबू- खाना खाने से आधा घंटा पहले एक गिलास पानी में 2 चम्‍मच नींबू का रस मिला कर पीने से पेट के संक्रमण से राहत मिलती है।
 
 9.दही- दिन में दो कटोरी दही खाना लाभकारी होता हैअपने। खाने में दही को जरूर शामिल करें।
 
10.चावल का पानी- पेट के दर्द और डायरिया में चावल का पानी से इस परेशानी से राहत मिलती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -