फैमिली फोटो लगाने से पहले जाने वास्तु का यह नियम
फैमिली फोटो लगाने से पहले जाने वास्तु का यह नियम
Share:

आमतौर पर घर को सुन्दर बनाने के लिए फ्रेम या फोटो का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकतर घरों की दीवारों पर हम तरह-तरह की फोटो देख सकते हैं। कुछ घरों में घर के सदस्यों की ही फोटो लगी होती है। हालांकि यह सही भी होता है कि घर कि दीवारों पर घर के सदस्यों कि फोटो हों। लेंकिन आमतौर पर यही देखने को मिलता है कि लोग इन फोटो को ऐसी ही जगह लगाते हैं जहां से सिर्फ यह अच्छी लगे, लेकिन क्या आप जानते हैं इन सब तरीको से घर मे वास्तुदोष भी उत्पन्न हो सकता है।

घर में सदस्यों की फोटो लगाना गलत बात नहीं है लेकिन गलत तरीके से फोटो लगाना कई तरह के नुकसान को संकेत देता है। आज हम आपको इन्ही परीवारिक फोटो के बारे में कुछ वास्तु से जुड़ी बातों पर चर्चा करने वाले है जिन्हे जानकर आप भी अपने घर में वास्तुदोष उत्पन्न होने से रोक सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कौन सी वह बातें हैं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर वालों की तस्वीर लगाने के लिए एक खास दिशा का प्रयोग ही किया जाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में प्यार बना रहता है। वास्तु विज्ञान की मानें तो परिवार के सदस्यों की तस्वीर लगाने के लिए घर की उत्तर दिशा, पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व दिशा का प्रयोग किया जाना चाहिए।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर-परिवार के सदस्यों की तस्वीर उत्तर दिशा, पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बना रहता है और घर में खुशियां आती हैं। इसके अलावा किसी और दिशा में घर के सदस्यों की तस्वीरों को लगाना अशुभ समझा जाता है।

रसोई घर में माँ अन्नपूर्णा की तस्वीर का होना शुभ माना जाता है लेकिन यदि रसोईघर आग्नेय कोण में नहीं है तो ऋषि मुनियों की तस्वीर लगाएं। ये तो सभी जानते हैं कि घर में युद्ध प्रसंग, रामायण या महाभारत के युद्ध के चित्र, क्रोध, वैराग्य, डरावना, वीभत्स, स्त्री, रोता बच्चा, अकाल, सूखे पेड़ कोई भी चित्र नहीं लगाना चाहिए।

वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए घर में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाएं। धन लाभ की कामना करते हैं तो उत्तर दिशा में लक्ष्मी व कुबेर की तस्वीर लगाएं। करियर में सफलता प्राप्ति के लिए उत्तर दिशा में जंपिंग फिश, डॉल्फिन या मछालियों के जोड़े का प्रतीक चिन्ह लगाए जाने चाहिए।

 

घर में रखे सोफे को कुछ इस तरह से रखें मिलेंगे फायदे ही फायदे

तिजोरी से इन फालतू चीजों को हटायें और रखें यह काम कि चीज

पंचांग की खासियत से विज्ञान भी भलीभांति परिचित है

नहीं हो रही संतान की प्राप्ति तो पढ़ लें ये खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -