पाना चाहते हैं प्रमोशन और तरक्की तो करें यह 7 सबसे बेहतरीन टोटके
पाना चाहते हैं प्रमोशन और तरक्की तो करें यह 7 सबसे बेहतरीन टोटके
Share:

दुनियाभर के सभी कामकाजी पेशेवर करियर में वृद्धि, अच्छी नौकरी और उन्नति का सपना देखते हैं। ऐसे में सभी चाहते हैं उनका पद बढ़े और साथ ही उनकी सैलरी भी बढ़ जाए। हालाँकि कई बार बहुत मेहनत के बाद भी ऐसा होता नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो आज हम आपको कुछ टोटके बताने जा रहे हैं जिन्हे कर आप नौकरी में तरक्की के साथ वेतन वृद्धि पा सकते हैं।

 

केसर का तिलक- नहाने के बाद नाभि और माथे पर केसर का तिलक लगाएं। जी दरअसल यह काम बहुत शुभ माना जाता है। ऑफिस जाने से पहले केसर का तिलक लगाए, इससे आपको बड़ा फायदा होगा।

पूर्व दिशा की ओर मुख करके काम करें- ऑफिस का काम करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो। यह न केवल काम पर आपकी प्रोडक्टिविटी में सुधार करेगा बल्कि आपको तरक्की तक ले जाएगा।

पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाएं- यह आपको कार्यस्थल में धन वृद्धि प्राप्त करने में मदद कर सकता है। आप एक बॉक्स में सभी 7 अनाज – चावल, गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा और दालें मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर इसे प्रतिदिन पक्षियों को खिलाएं। इससे आपको लाभ होगा।


कार्यस्थल पर भगवान गणेश की एक छोटी मूर्ति स्थापित करें- कार्यस्थल पर गणेश जी की या किसी भी भगवान की एक छोटी मूर्ति रखें, जिस पर आप विश्वास करते हैं। हर दिन अपना काम शुरू करने से पहले एक अच्छे और सकारात्मक दिन के लिए उनसे प्रार्थना करें।

कार्यस्थल पर हरे रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें- तरक्की के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में आप अपने कार्यस्थल पर हरे रंग के कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ इस कपड़े पर अपना लैपटॉप और काम से जुड़े अन्य दस्तावेज रखें।

गाय को चारा खिलाएं- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गायों को चारा देना चाहिए। इसके अलावा आप इन्हें गुड़, चना दाल या उबले चावल खिला सकते हैं। इससे आपको तरक्की मिलेगी।

गायत्री मंत्र जाप- यह सबसे शक्तिशाली वैदिक मंत्रों में से एक है। कहा जाता है गायत्री मंत्र का रोजाना 31 बार जाप करना करियर ग्रोथ में मददगार माना जाता है। 

नए कपड़े खरीदने से लेकर दूध उबालने तक बुधवार को भूल से भी नहीं करने चाहिए ये काम

घर की इस दिशा में भूल से भी ना लगाए मनी प्लांट वरना...

लहसुन का ये टोटका कर देगा आपको मालामाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -