बेटी है तो है कल...बेटी नहीं तो जीवन व्यर्थ
बेटी है तो है कल...बेटी नहीं तो जीवन व्यर्थ
Share:

भारत सहित पूरी दुनिया में बच्चों के लिए एक समान अधिकार प्राप्त हैं लेकिन उसके बाद भी लोग लड़कियों की अपेक्षा लड़कों को ज्यादा महत्व देते हैं, वर्तमान समय में लड़कियों के लिए सरकार द्वारा नई नई योजनाएं चलाई जा रही हैं जो उनके हित में कारगर साबित हो रही हैं और पूरी दुनिया में इनके संरक्षण के लिए कुछ न कुछ कदम लिए जा रहे हैं। 11 अक्टूबर को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया है और इसे लड़कियों का दिन और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस भी कहा जाता है।

दुनियाभर में लड़कियों द्वारा उनके लिंग के आधार पर लिंग असमानता के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इस असमानता में शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, और भेदभाव से सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और असफल बाल विवाह जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया हैं। भारत सहित पूरे​ विश्व में लड़कियों की सुरक्षा के लिए कोई न कोई योजनाओं पर काम किया जा रहा है वहीं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस दुनिया भर की लड़कियों के लिए ही मनाया जाता है इसके अलावा ये दिन न केवल लड़कियों के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी होता है।
 
समाज में फैली कुरीतियों को उजागर करने में इस दिन का बहुत महत्व रहता है, यहां हम आपको बता दें कि भारत में लड़कियों की सुरक्षा हेतु कानून में भी संशोधन किया गया है, देश सहित विदेशों में भी लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों से समाज की नींव भी कमजोर पड़ने लगी है,वहीं देखा जाए तो अब लड़कियां लड़कों के बराबर काम करने लगी हैं जिससे उनका वर्चस्व भी बड़ा है और उनके प्रति लोगों के नजरिए में भी परिवर्तन हुआ है। 

'डीप नेक वाले कपड़े पहना करो', छात्रों के इस खुलासे ने मचा दिया हड़कंप

फंगस लगीं दवा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

IPHONE सेलिंग के मामले में चीन को मात दे रहा भारत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -