प्रेमिका ने फोन पर बात करना किया बंद तो दुखी प्रेमी ने उठा लिया ये कदम
प्रेमिका ने फोन पर बात करना किया बंद तो दुखी प्रेमी ने उठा लिया ये कदम
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना इलाके के पंचवटी नगर में सुनील लॉज में एक शख्स ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की। खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तहकीकात आरम्भ की। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है, जिससे यह पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते शख्स ने अपनी जान दी।   

मृतक राजन कुमार (24) का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवती ने अचानक लड़के से फोन पर बात करना बंद कर दिया था। जिसके कारण वो बहुत परेशान रहने लगा था। लड़का पटना में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घरवालों का कहना है कि उनके बेटे ने एक प्रतियोगिता परीक्षा को पास भी कर लिया था। कुछ दिन में उसका इंटरव्यू होने वाला था। इस घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़के के परिवार वाले पूरी तरह से टूट चुके हैं। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की तहकीकात कर रही है। 

बहादुरपुर थाना एसआई विजय कुमार ने कहा कि पंचवटी नगर में सुनील लॉज में एक लड़के ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की। खबर प्राप्त होते ही टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि लड़का पंखे से लटका हुआ है। उसके पास पत्र मिला जिसमें एक युवती का जिक्र है। जिससे पता चल रहा है कि लड़का किसी लड़की से प्रेम करता था। दोनों फोन पर बात करते थे। मगर कुछ दिन पहले लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इस कारण उसने खुदखुशी की। मामले की तहकीकात की जा रही है। 

सुनसान जगह देखकर महिलाओं से करते थे लूट, रैकी कर वारदात दो देते थे अंजाम

'नाबालिग बेटियों के साथ अश्लीलता, पूजा-पाठ पर रोक', झारखंड में मुस्लिमों ने किया हिन्दुओं का जीना दुश्वार

कोचिंग से लौट रही छात्रा को बदमाश ने मारी गोली, मचा हड़कंप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -