प्रेमिका ने शादी से किया मना तो भड़के प्रेमी ने कर दी हैवानियत की हदें पार, जानिए मामला
प्रेमिका ने शादी से किया मना तो भड़के प्रेमी ने कर दी हैवानियत की हदें पार, जानिए मामला
Share:

दुमका: झारखंड के दुमका से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है यहाँ एक बार फिर लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार की गई हैं। जरमुंडी के भालकी गांव में एक 19 साल की लड़की मारुति कुमारी को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। लड़की को गंभीर हालत में दुमका के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया था। लड़की ने शादी से मना कर दिया था।

अपराधी शख्स राजेश राउत गिरफ्तार हो गया है। वह दुमका के हंसडीहा थाना इलाके के महेशपुर गांव का है। राजेश राउत की इसी वर्ष किसी दूसरी लड़की से शादी हो चुकी है। इसके बाद भी वह मारुति कुमारी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मारुति कुमारी जामा के भैरवपुर गांव की रहने वाली है। वह अपने नाना किशन रावत के घर भालकी गांव के भरतपुर टोला में आई थी। बृहस्पतिवार देर रात लगभग एक बजे मारुति के नाना के घर मे ही पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गंभीर तौर पर घायल मारुति कुमारी को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हॉस्पिटल से उसे रेफर किया जाएगा। इधर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने मारुति कुमारी के बेहतर उपचार के लिए बीजेपी की तरफ से दो लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

पीड़िता एवं SDPO दोनों ने अपने बयान में बताया कि राजेश राउत ने दो दिन पहले मारुति को धमकी दी थी कि यदि मुझसे शादी नहीं करोगी तो वही हाल करेंगे जो दुमका की लड़की के साथ हुआ था। बता दें कि बीते माह नाबालिग अंकिता सिंह को उसके घर में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया था। हॉस्पिटल में उपचार के चलते उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने शाहरुख एवं नईम खान के अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर भाजपा सांसद एवं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश का कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'दुमका में पेट्रोल से एक लड़की को जलाकर मारने के मामले की आग अभी बुझी नहीं कि जरमुंडी थाने के भालकी गांव में किसी राजेश राउत नाम के शख्स ने 19 वर्षीय लड़की को पेट्रोल डाल जला कर मारने की कोशिश की है। झारखंड में क़ानून व्यवस्था की इससे बदतर हालत और क्या हो सकती है?'

₹4 लाख के 61 गैजेट्स लेकर फरार हुआ Flipkart का डिलीवरी बॉय, खोज रही बेंगलुरु पुलिस

थाना प्रभारी ने की अभद्रता, आला अधिकारीयों ने किया लाइन अटैच

शिक्षक ने दोस्ती करने का बनाया दबाव, छात्रा ने की खुदखुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -