'अगर लड़की ऐसे कपड़े नहीं पहनती तो रेप नहीं होता', राहुल गांधी का आया बड़ा बयान
'अगर लड़की ऐसे कपड़े नहीं पहनती तो रेप नहीं होता', राहुल गांधी का आया बड़ा बयान
Share:

मुंबई: कन्याकुमारी से आरम्भ हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब महाराष्ट्र पहुंच चुकी है। रविवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के चलते महाराष्ट्र के बुलढाणा में आदिवासी महिलाओं की सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने बुलढाणा के जलगांव-जामोड़ में आदिवासी महिलाओं को संबोधित करते हुए अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य हिंदुस्तान को जोड़ने का है, एक बनाने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग गरीब और कमजोर के साथ हिंसा कर रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं। ये यात्रा भाजपा की नफरत के खिलाफ है, उससे लड़ने के लिए है। एक दिन पहले राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की जयंती पर भारत जोड़ो यात्रा में महिलाओं को आगे रखे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जो देश महिलाओं की इज्जत नहीं कर सकता, वो कभी आगे नहीं जा सकता है।

राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी महिला के साथ जब बलात्कार की खबरें आती हैं तो भाजपा के नेता बोलते हैं कि औरत की गलती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बोलते हैं कि यदि लड़की वहां नहीं होती तो उसका बलात्कार नहीं होता। यदि लड़की ऐसे कपड़े नहीं पहनती तो बलात्कार नहीं होता। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता जब ऐसी बात करते हैं तो वे हिंदुस्तान की हर बहन, हर बेटी और हर मां का अपमान करते हैं।

अस्पताल पहुंची इस महिला को देख काँप उठा हर कोई

दूध के भाव फिर बढ़े, आम आदमी को महंगाई का एक और झटका

’35 क्या 36 टुकड़े भी कर देता श्रद्धा के…', हत्याकांड पर आफताब के समर्थन में आया ये शख्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -