शादी से इनकार किया तो लड़की से की दरिंदगी, मामला जानकर काँप उठेगी रूह
शादी से इनकार किया तो लड़की से की दरिंदगी, मामला जानकर काँप उठेगी रूह
Share:

पलामू: झारखंड के पलामू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ शादी से मना करने पर एक लड़की को प्रताड़ित किया गया। उसे जलील करते हुए उसके सिर के बाल मुड़वाकर, चूने का टीका लगाकर एवं जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। लड़की पूरी रात जंगल में रोती बिलखती रही। खबर प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस पहुंची। तत्पश्चात, पुलिस ने लड़की को गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया। घटना पाटन थाना इलाके के जोगियाही पंचायत की है।

वही यहां की रहने वाली 25 वर्षीय लड़की की शादी 19 अप्रैल को होनी थी। लेकिन, दरवाजे पर आई बारात के बीच लड़की घर से गायब हो गई। फिर बारात को वापस लौटना पड़ा। इससे घरवाले सहित गांव के लोग बहुत रोष में थे। इसी बीच लड़की ने अपनी भाभी को फोन पर बताया कि वह छतरपुर क्षेत्र में रह रही है। सूचना के तुरंत पश्चात् परिजन छतरपुर पहुंचे तथा 13 मई को उसको घर ले आए। तत्पश्चात, पंचायत ने लकड़ी के साथ दरिंदगी की। इस के चलते डेढ़ सौ से ज्यादा लोग उपस्थित थे। यह बात एमआरएमसीएच में उपचार के चलते स्वयं लड़की ने बताई। वही भरे समाज के बीच उसे प्रताड़ित किया गया। लाठी से पिटाई की गई तथा जलील करते हुए उसके बाल काट दिए गए। साथ ही माथे पर चूने का टीका कर दिया गया तथा जूतों की माला पहनाई गई। इस तुगलगी सजा के पश्चात् भी मन नहीं भरा, तो छेछानी के जंगल में ले जाकर उसे छोड़ दिया। पूरी रात डरी-सहमी लड़की ने जंगल में गुजारी। इसके चलते वह दर्द से कराहती तथा रोती-बिलखती रही। दोपहर में पाटन पुलिस वहां पहुंची तथा उसे बेसुध हालत में उसे अपने साथ उपचार के लिए ले आई। 

लड़की ने ये भी बताया कि उसकी शादी करने की इच्छा नहीं थी। इसके बाद भी उसके घर वाले जबरन उसकी शादी कर रहे थे। इसी वजह से वह घर से भाग गई थी। पंचायत के चलते सतेंद्र उरांव, बालेश्वर उरांव, पच्चू राम ने उसकी पिटाई की। वहीं, उसकी चचेरी भाभी गीता देवी ने पंचायत के आदेश पर बाल काटे। पंचायत के चलते कहा गया कि उसने शादी नहीं कर परिवार के साथ साथ पूरे गांव की इज्जत मिट्टी में मिला दी है। ऐसे में उसका इस गांव में रहना ठीक नहीं है। कुछ लोग उसका क़त्ल करने की बात कह रहे थे। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत 8 वर्ष पहले ही हो चुकी है। उसके भाई को टीबी की बीमारी है। उसकी बड़ी बहन उसकी शादी करवाना चाहती थी। 2 दिन पूर्व जब घर लौटी उसके चचेरे भाई की अगुवाई में पंचायत बुलाई गई तथा उसे सजा देना का तुगलकी फरमान सुनाया गया। लड़की के साथ पाटन थाना से आई महिला आरक्षी ने बताया कि पुलिस की देख-रेख में पीड़िता का उपचार चल रहा है। पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी मिली है कि पुलिस पंचायती में सम्मिलित पूर्व पंचायत समिति सदस्य पच्चू राम, वार्ड सदस्य बालेश्वर उरांव एवं कन्हाई उरांव को पूछताछ के लिए थाना ले गई है।

भाभी के प्यार में दीवाना हुआ देवर, उठाया ये खौफनाक कदम

स्मृति ईरानी बोली- 'मैं जीत सकती थी इसलिए अमेठी भेजा गया, महिला हूँ इसलिए नहीं'

छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का शराब घोटाला, ED ने किया चौंकाने वाला खुलासा

कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद नितिन गडकरी का तंज, बोले- ''पोस्टर-बैनर' से नहीं मिलते वोट',

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -