'अगर सरदार पटेल भारत को एकजुट कर सके, तो इसका श्रेय शंकराचार्य को जाता है': आरिफ मोहम्मद खान
'अगर सरदार पटेल भारत को एकजुट कर सके, तो इसका श्रेय शंकराचार्य को जाता है': आरिफ मोहम्मद खान
Share:

बेंगलुरु: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) ने बीते रविवार (20 नवंबर, 2022) को कहा कि, 'अगर सरदार वल्लभभाई पटेल 1947 के बाद भारत को एकजुट कर पाए, तो इसका श्रेय वास्तव में ‘केरल के पुत्र’ शंकराचार्य को जाता है। उन्होंने 1000 साल से भी पहले लोगों को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता से अवगत कराया था। विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति सहित कई मुद्दों पर राज्य सरकार का विरोध करने वाले खान ने ‘पीटीआई’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि केरल ‘ज्ञान की खोज करने वालों’ के लिए बहुत अनुकूल जगह है।'

इसी के साथ राज्यपाल ने यह भी कहा, भारत में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता है, लेकिन देश लंबे समय तक राजनीतिक रूप से बँटा रहा। जी दरअसल उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरिफ मोहम्मद खान का कहना है कि केरल राज्य की एक महान परंपरा है और यह भारत के सबसे अच्छे राज्यों में से एक है। केरल के समाज, लोगों को श्रेय दिया जाना चाहिए। यह श्री नारायण गुरु जैसे लोग हैं। केरल में एक बहुत ही दमनकारी सामंती व्यवस्था थी। महिलाओं को ऊपरी वस्त्र तक पहनने की अनुमति नहीं थी… जब भी संकट की घड़ी आती है, तो कोई न कोई महान आत्मा सामने आती है।

T20 सीरीज का फाइनल आज, टीम इंडिया के पास श्रृंखला जीतने का सुनहरा मौका

इसी के साथ राज्यपाल ने यह भी कहा कि, “अगर सरदार पटेल 1947 के बाद भारत को एकजुट कर सके, हम सबसे बड़ा लोकतंत्र बन सके और एक राष्ट्र बन सके, तो इसका श्रेय वास्तव में केरल के बेटे शंकराचार्य को जाता है, जिन्होंने 1000 साल से भी अधिक समय पहले उनकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता के बारे में भारत के लोगों को जागरूक किया। मैं आपसे पहली बार नहीं कह रहा हूँ।”

आप सभी को हम यह बता दें कि शंकराचार्य को आदि शंकराचार्य के नाम से भी जाना जाता है। वहीं उनका जन्म 788 ईस्वी में केरल के कालडी में हुआ था। वह अद्वैत दर्शन के विद्वान, ऋषि और प्रतिपादक थे। इसी के साथ देश के पहले गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में सरदार पटेल को भारत की 560 से अधिक रियासतों के विलय का श्रेय दिया जाता है। इसी के साथ केंद्र सरकार सरदार पटेल के जन्मदिन को 31 अक्टूबर को 2014 से ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रही है।

जिसके साथ लिव-इन में रहता था नजीबुद्दीन, उसी की बेटी की हत्या कर लाश के साथ किया बलात्कार

'आओ कभी हवेली पर...' डांस कर युवक ने डाला फेसबुक पर वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे नोवाक जोकोविच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -