नहीं जला रावण का सिर तो मजाक उड़ाने लगे लोग, निगम आयुक्त ने क्लर्क को कर दिया सस्पेंड
नहीं जला रावण का सिर तो मजाक उड़ाने लगे लोग, निगम आयुक्त ने क्लर्क को कर दिया सस्पेंड
Share:

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रावण दहन से संबंधित एक अनोखी घटना सामने आई है। विजयादशमी उत्सव के चलते ऐसा तमाशा हुआ कि देखने वालों की हंसी भी छूटी तथा मायूसी भी झेलने पड़ी। गौशाला मैदान में नगर निगम प्रशासन ने 30 फीट ऊंचे पुतले का निर्माण कराया था। रामलीला मंचन के पश्चात् रावण के पुतला को दहन किया गया। रावण का पुतला तो जल गया, मगर सिर एक भी नहीं जले। निगम प्रशासन इसे छवि ख़राब बताते हुए एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। निगम आयुक्त ने एक कर्मचारी को बर्खास्त करते हुए 4 व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

धमतरी नगर निगम द्वारा गौशाला मैदान में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया था। रावण का पुतला तैयार किया गया था। रावण का पुतला जल गया, किन्तु सभी सिर बच गए। अब इसे लेकर निगम की खूब किरकिरी हो गई। सोशल मीडिया में लोग निरंतर कमेंट कर रहे हैं। इसे संज्ञान में लेकर आयुक्त ने निलंबन की कार्रवाई कर दी है। आयुक्त द्वारा जारी नोटिस में लिखा गया है कि रावण का पुतला तैयार कराने में बड़ी लापरवाही बरती गई है, जिससे नगर निगम की छवि ख़राब हुई है। रावण का सिर नहीं जलने पर राजेंद्र यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं 4 अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निगम के प्रभारी आयुक्त तथा ईई राजेश पद्मवार ने कहा कि रावण बनाने वाले को एक भी रुपये नहीं दिए जाएंगे।

गौशाला मैदान में विजयादशमी उत्सव के चलते रावण के पुतले का पूरा शरीर जल गया था, किन्तु 10 सिर नहीं जल पाए थे। समारोह के पश्चात् जब अतिथियों तथा आम जनता ठहाके लगाने लगे। तत्पश्चात, 10 सिरों को नीचे उतारा गया तथा उन्हें एक जगह रखकर जलाया गया। रावण का सिर नहीं जलने से लोग दुखी हुए, किन्तु दूसरे दिन सोशल मीडिया में कमेंट्स का दौर आरम्भ हो गया, जिसके बाद महापौर ने इसे लेकर अधिकारीयों पर नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त ने निगम के सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी राजेंद्र यादव को बर्खास्त कर सामर्थ रणसिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। आयुक्त का यह आदेश अब खूब ख़बरों में है। 

'बाल नोचें, थप्पड़ों की हुई बरसात...', चलती ट्रेन में ऐसी लड़ी महिलाऐं कि वायरल हो गया VIDEO

शराब घोटाले पर ED की छापेमारी से भड़के केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को खुद दे डाली क्लीन चिट

अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ीं, 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -