परमाणु युद्ध हुआ तो जवाबदार होगा पाकिस्तान
परमाणु युद्ध हुआ तो जवाबदार होगा पाकिस्तान
Share:

वाॅशिंगटन : वैश्विक स्तर पर परमाणु युद्ध के खतरे का अंदेशा जताने के ही साथ अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। उन्होंने परमाणु युद्ध और परमाणु आयुध के प्रसार के लिए पाकिस्तान, उत्तर कोरिया, रूस और दूसरे देशों को जवाबदार बताया है। परमाणु सुरक्षा के मसले पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए बिडेन ने कहा कि विभिन्न देशों द्वारा जो कदम उठाए गए हैं उससे परमाणु युद्ध का खतरा पैदा हो गया है।

इतना ही नहीं यूरोप, दक्षिण एशिया, पूर्वी एशिया में परमाणु हथियार के उपयोग को लेकर भी उन्होंने बात कही है। इतना ही नहीं बिडेन ने इस मामले में कहा कि कांग्रेस के साथ कार्य करते हुए प्रशासन को आवश्यक खतरों को संभालना होगा। मिली जानकारी के अनुसार विश्व में परमाणु हथियार के प्रयोग को कम करने की आवश्यकता है और इसके लिए इस मामले में सहमति जतानी होगी।

इस मामले में राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ अपनी चर्चा का हवाला भी उन्होंने दिया। उनका कहना था कि अमेरिका परमाणु आयुध के प्रयोग न होने और इसका उपयोग आतंक के खिलाफ करने पर ध्यान दे रहा है। गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर लोग गंभीरता से चिंतन कर चुके हैं कि परमाणु शक्ति आतंकियों के हाथ न लग जाए। इस मामले में भी कई देश चर्चारत हैं।

चीन की करामात, कराची में परमाणु पनडुब्बी

पाकिस्तान की मिसाईल टेस्टिंग को लेकर असमंजस

खांदेरी से बढ़ी भारतीय नौ सेना की शक्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -