भारत-पाक परमाणु युद्ध में होगी 12 करोड़ लोगों की मौत, रिपोर्ट में हुआ खौफनाक खुलासा
भारत-पाक परमाणु युद्ध में होगी 12 करोड़ लोगों की मौत, रिपोर्ट में हुआ खौफनाक खुलासा
Share:

नई दिल्ली: घाटी में आतंकवादी हमलों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और गहरा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच सैनिक संघर्ष और बढ़ सकता है। म्यूनिख सिक्योरिटी रिपोर्ट 2020 ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के मध्य 2025 में परमाणु युद्ध हुआ तो 50-125 मिलियन (5 करोड़ से 12.5 करोड़ तक) लोगों की जान जा सकती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस क्षेत्र में प्रमुख शक्तियों के बीच संघर्ष और प्रतिद्वंद्विता काफी है, विशेषकर भारत और पाकिस्तान के बीच, साथ ही चीन भी इसमें शामिल है। यह संघर्ष और प्रतिद्वंद्विता 2019 और गहरा गया हैं। भारत अपना परमाणु टेस्ट पूरा किया है और पाकिस्तान का भी ऐसा करने का उद्देश्य है। इस क्षेत्र में परमाणु हथियारों की दौड़ से सुरक्षा की स्थिति को खराब और गंभीर हो सकती है।

इस धारणा के आधार पर कि भारत और पाकिस्तान के पास 100 से 150 सामरिक परमाणु हथियार मौजूद हैं, रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध में 15 से 100 किलोटन के परमाणु हथियार विध्वंस मचाएंगे और इसके परिणामस्वरूप 16-36 मिलियन टन काला कार्बन धुआं पूरे वातावरण को दूषित कर देगा। सूरज की रोशनी में 20-35 फीसद की गिरावट आ जाएगी। जमीन पर फसलों के उत्पादन में 15-30 फीसद की कमी आएगी और महासागरों में 5-15 फीसद का प्रदूषण पड़ेगा। इसके साथ ही 5 करोड़ से 12.5 करोड़ लोगों की फ़ौरन मृत्यु हो जाएगी।

NPR के लिए पूरी मदद करेगी महाराष्ट्र सरकार, लेकिन इसके आगे कुछ नहीं - NCP नेता जीतेन्द्र अव्हाड

सप्ताह के दूसरे दिन धड़ाम से गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट

चोरों ने अपनाई चोरी करने की नई प्रक्रिया, अनोखे अंदाज़ में चुरा कर ले जा रहे थे पैसे और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -