'कोश्यारी को नहीं हटाया तो होगा संग्राम', उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'कोश्यारी को नहीं हटाया तो होगा संग्राम', उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में इस वक़्त राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है। इसी कारण NCP प्रमुख शरद पवार ने यहां तक कह दिया था कि कोश्यारी की ओर से सभी हदें पार कर दी गई हैं। अब उद्धव ठाकरे ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी ओर से दो टूक बताया गया है कि प्रदेश को ऐसे राज्यपाल की कोई आवश्यकता नहीं है। केंद्र को उन्हें वापस बुला लेना चाहिए।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मैं तो अब कोश्यारी को राज्यपाल भी नहीं मानता हूं। पहले उनकी ओर से मराठी लोगों का अपमान किया गया था, अब वे शिवाजी को लेकर आपत्तिजनक बाते कर रहे हैं। इसके पीछे किसका दिमाग है? उन्हें क्या नहीं पता कि बाप तो बाप होता है, फिर चाहे वो पुराना हो या फिर नया। ये लोग महाराष्ट्र की अस्मिता के साथ खेलने का काम कर रहे हैं। मैं मांग करता हूं कि राज्यपाल को तत्काल हटाया जाए। कुछ दिन के लिए प्रतीक्षा करेंगे। यदि मांग नहीं मानी गई तो शांतिपूर्ण राज्यबंद की घोषणा की जाएगी। हम सभी को साथ लाना चाहते हैं। भाजपा भी इस अभियान में हमारा साथ दे।

वही अब उद्धव ठाकरे केवल यहीं पर नहीं रुके। उनकी ओर से जोर देकर कहा गया कि प्रदेश को कोश्यारी जैसे सैंपल की आवश्यकता नहीं है। केंद्र इसे वापस मंगवा सकता है। इन्हें किसी वृद्ध आश्रम में छोड़कर आया जाए। उद्धव के इन हमलों पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से पलटवार किया गया है। उन्होंने साफ कहा है कि इस विवाद पर क्योंकि शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी, इसलिए उद्धव ठाकरे को भी प्रतिक्रिया देना पड़ गया। वे बोलते हैं कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए भगवान जैसे हैं। कोई भी उन्हें अपमानित नहीं कर सकता है। मगर शरद पवार को आगे आकर इसलिए बयान जारी करना पड़ा क्योंकि जब राज्यपाल ने वो बयान दिया था, तब पवार भी वहां उसी मंच पर उपस्थित थे। मगर तब वे एक शब्द भी नहीं बोल पाए। इस विवाद पर सीएम एकनाथ शिंदे ने केवल इतना कहा है कि छत्रपति शिवाजी से ऊपर कोई नहीं है। उपमुख्यमंत्री की ओर से पहले ही बयान जारी कर दिया गया है। अब राजनीतिक रंग देने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। बता दें कि एक कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी ने बोला था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने दिनों के आदर्श थे।

सावरकर ने देश तोड़ने की कोशिश की, भाजपा-RSS भी वही कर रही- कांग्रेस का आरोप

'अली तेरी बकरी संभाल', ट्विटर पर बुरी फंसी ऋचा चड्ढा

गुजरात चुनाव से पहले पकड़ाए 'कांग्रेस' के 75 लाख, CCTV फुटेज में भागते दिखे नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -