HD कुमारस्वामी बोले- 'कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया, BJP से दोस्ती होती तो...'
HD कुमारस्वामी बोले- 'कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया, BJP से दोस्ती होती तो...'
Share:

मैसूर: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने हाल ही में अपने निशाने पर कांग्रेस को लिया है। जी दरअसल हाल ही में एक बयान देते हुए उन्होंने कहा कि, 'अगर वह भारतीय जनता पार्टी के साथ होते तो अभी तक मुख्यमंत्री बने रहते, लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन कर जो कुछ कमाया था वो सब खत्म हो गया।' यह सभी बातें जनता दल सेकुलर के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मैसूर में कही। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, ''मैं अभी भी मुख्यमंत्री होता अगर बीजेपी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखता। मैंने 2006-2007 में और 12 साल की अवधि में जो कुछ भी मैंने हासिल किया था, उसे मैंने कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करके खत्म कर दिया।''

इसके अलावा वह यह भी बोलते नजर आए कि, ''मैंने 2006-07 में ( बतौर मुख्यमंत्री) राज्य की जनता का जो भरोसा हासिल किया था और उसे अगले 12 साल तक बनाए भी रखा, लेकिन कांग्रेस से हाथ मिलाकर हमने उसे खो दिया। साल 2018 में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद, सिद्धारमैया और उनके गुट ने मेरी प्रतिष्ठा को नष्ट कर दिया। मैं सिर्फ उनके जाल में फंसता चला गया, क्योंकि मैं देवेगौड़ा के कारण गठबंधन के लिए सहमत था।''

इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि मैं देवगौड़ा को दोष नहीं दे रहा हूँ क्योंकि वह धर्मनिरपेक्ष पहचान के प्रति अपने पिता की आजीवन प्रतिबद्धता को समझते और उसका सम्मान करते हैं। वैसे अब तो एचडी कुमारस्वामी के आरोपों पर पटलवार करते हुए कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भी एक आरोप लगा दिया है। उनका कहना है, 'कुमारस्वामी झूठ बोलने में माहिर हैं, वह राजनीति की खातिर हालात के मुताबिक झूठ बोल सकते हैं। जनता दल (एस) को 37 सीटें मिलने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाना क्या हमारी गलती थी?'

पहले से काफी बेहतर हैं राहुल रॉय, जल्द होंगे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

क्या है आज के शुभ मुहूर्त-राहुकाल, जानिए पंचांग

SC ने खारिज की PUC पेपर लीक केस की जमानत याचिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -