'कुछ दिन CM रहते तो तपोवन को पर्यटन का राजधानी बना देते', नीतीश पर मांझी का तंज
'कुछ दिन CM रहते तो तपोवन को पर्यटन का राजधानी बना देते', नीतीश पर मांझी का तंज
Share:

पटना: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने इशारों-इशारों में विकास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खुले मंच से तंज कस दिया। गया जिले के तपोवन को पर्यटन हब बनाने की बात कही। उन्होने बोला कि यहां विकास न होना, यहां के लोगों के लिए अन्याय की बात है। यह जगह बहुत पवित्र है। इसके बगल में कुर्किहार, आराही, गहलौर एवं बीच में तपोवन। ऐसे में ये पर्यटक का राजधानी होना चाहिए था। यदि मैं कुछ दिन और मुख्यमंत्री रहता तो अवश्य तपोवन को पर्यटन राजधानी बना देता। 

मांझी ने कहा कि जब मैं सीएम था तो मेरे दिमाग में इन जगहों को विकसित करने के लिए सोचा था। मगर बहुत कम समय मिला, इसलिए यहां का विकास नहीं हो सका। यदि कुछ दिन हमें और अवसर प्राप्त होता तो इस क्षेत्र का बहुत विकास होता। हम इसे पर्यटक का राजधानी बना देते तथा हजारों पर्यटक यहां पर आते। मांझी के इस बयान के इशारों-इशारों में कसे मुख्यमंत्री नीतीश पर तंज से एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेजी जरुर पकड़ लेगी। 

आपको बता दें मकर संक्रांति के मौके पर प्रत्येक वर्ष गया जिले के मोहड़ा प्रखंड में तपोवन महोत्सव मनाया जाता है। इसी तहत तपोवन महोत्सव का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, गया जिला प्रभारी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी, विधायक ज्योति मांझी समेत कलेक्टर -एसएसपी सहित सैकड़ो के आँकड़े में अन्य लोग सम्मिलित हुए थे। तपोवन महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। जिसमें लोकप्रिय गायिका कविता पौडवाल ने भी समा बांधा। आपको बता दें कि तपोवन कुंड है। वर्षों भर गर्म पानी निकलता है। यहां दूर-दूर से लोग स्नान के लिए पहुंचते हैं। 

मकर संक्रांति पर CM बघेल ने दी जनता को ये सौगात

मध्यप्रदेश और हरियाणा पर केजरीवाल की नज़र, चुनाव के लिए AAP ने बनाया ये प्लान

सीढ़ी से फिसला BJP नेता पैर, हो गई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -