2023 में कांग्रेस की सरकार बनी तो सभी किसानों का कर्ज माफ होगा: कमलनाथ
2023 में कांग्रेस की सरकार बनी तो सभी किसानों का कर्ज माफ होगा: कमलनाथ
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है।' हालाँकि इन चुनावों के नतीजों से राज्य की बीजेपी सरकार पर कोई अधिक असर नहीं पड़ने वाला है, लेकिन हाँ कांग्रेस पार्टी इन्हें आगामी 2023 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रही है।' इसी के चलते देखा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने इन चुनावों के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया है।' पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ इसी कड़ी में शामिल हैं।' वह लगातार रैलियां कर रहे हैं।'

बीते शनिवार को भी उन्होंने खंडवा लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के लिए जनसभा की।' इस दौरान उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन और मौजूदा बिजली संकट को लेकर BJP पर तंज कसा।' उन्होंने कहा, 'हमारी संस्कृति समाज को संजो के रखती है।' हमारा देश एक ऐसा देश है जहां एक झंडे के नीचे सारे धर्म, जातियां, के लोग प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हैं।' हमारी संस्कृति जिस पर आक्रमण हो रहा है उसकी रक्षा हम सबको मिल कर करनी है।''

इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जिक्र करते हुई कहा, 'बाबा साहब अंबेडकर ने एक ऐसे संविधान की रचना की है जिसमें सब धर्म और संस्कृति के लोग आज रहते हैं।' हमें हमेशा इस संस्कृति की रक्षा के लिए तत्पर रहना और आगे आना चाहिए।'' वहीं उन्होंने यह भी कहा कि, 'जब मैंने सरकार की बागडोर संभाली, तब मध्यप्रदेश की पहचान माफिया से हो गई थी।' मैंने माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान चलाया।' वे जानते थे कि ना तो कमलनाथ को पटा सकते हैं और ना दबा सकते हैं, इसलिए माफिया को बचाने के लिए कमलनाथ को षडयंत्र पूर्वक हटाने का काम किया गया।' 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सारे किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।''

आज MP के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश

BJP के लिए सरकारी जांच एजेंसियां ‘कॉन्ट्रैक्ट किलर’ के रूप में काम कर रही हैं: संजय राउत

मेरा लक्ष्य है कि मेरी बहनों की आमदनी बढ़े, वह आत्मनिर्भर बने: CM शिवराज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -