'मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे, अल्लाह के वास्ते एक होकर भाजपा को हराओ': सपा सांसद
'मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे, अल्लाह के वास्ते एक होकर भाजपा को हराओ': सपा सांसद
Share:

मुरादाबाद: सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने एक बार फिर से एक ऐसा बयान दे दिया है कि वह सुर्ख़ियों में आ गए हैं। वह हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब इस बार भी उनका एक बयान चर्चा में है। जी दरअसल एक कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ। एसटी हसन ने मुसलमानों से एकजुट रहने के लिए अल्लाह का वास्ता दिया। इस दौरान सांसद ने कहा कि कॉमन सिविल कोड कानून आ गया तो मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे।

जी दरअसल शहर में बीते रविवार को हुए कार्यक्रम में सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि, 'विधानसभा चुनाव आने वाला है। अल्लाह के वास्ते आपसे से गुजारिश है कि आप चुनाव में मत बंटना। आपका मकसद भाजपा को हराना है। भाजपा ने देश के अंदरूनी हालात बेहद खराब कर दिए हैं।' इसी के साथ इस दौरान उन्होंने कॉमन सिविल कोड पर कहा, 'भाजपा देश के मुसलमानों को मजदूर बनाकर रखना चाहती है। बहुत जल्द कॉमन सिविल कोड आने वाला है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खत्म हो जाएगा। आर्टिकल 30 और 29 खत्म हो जाएगा। कॉमन सिविल कोड कानून आ गया तो मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे।'

आगे उन्होंने कहा, 'इस कानून के आने के बाद आप दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। मुस्लिम शैक्षणिक संस्थाओं में 50 फीसदी मुस्लिमों के पढ़ने का अधिकार खत्म हो जाएगा। आप चुनावों में बंटे तो इसके नतीजे घातक होंगे। इसलिए एकजुट होकर भाजपा को हराएं।' इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दिमागी बीमारी से पीड़ित बताया। आप सभी को बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी सपा सांसद अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

आज कैटरीना और विक्की की संगीत सेरेमनी, इस गाने पर करेंगे परफॉर्म

सुरक्षाबालों के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता, गिरफ्तार हुआ लश्कर-ए-ताइबा का मददगार

कम नहीं हो रही कॉमेडियन मुनव्वर की परेशानी, कलाकारों की सूची से हटाया गया नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -