यदि रामायण पर बनी बॉलीवुड मूवी तो इन कलाकारों पर जमेगा भगवान राम का किरदार
यदि रामायण पर बनी बॉलीवुड मूवी तो इन कलाकारों पर जमेगा भगवान राम का किरदार
Share:

देशभर में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है और ऐसे में आज रामनवमी के दिन लोग इश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस खौफनाक बिमारी से जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाए। रामनवमी के इस पावन मौके पर लोग पूजा-पाठ करके भगवान राम का आर्शीवाद प्राप्त कर रहे हैं। बॉलीवुड से भी कई सारे सेलिब्रिटीज ने आज सोशल मीडिया पर अपने फैंस को रामनवमी की बधाई देते हुए पोस्ट साझा कर चुके है।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन और उनके शौर्य का प्रमाण देते हुए कई सारे टीवी शोज भी बनाए जा चुके हैं और इन शोज को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद भी किया जा चुका है। हमेशा  फैंस के मन में ये प्रश्न उठता है कि अगर 'रामायण' पर कभी बॉलीवुड मूवी बनाई जाती है तो वो कौनसे कलाकार हैं जो उनका किरदार बेहतरीन ढंग से निभा सकते हैं। तो चलिए जानते है...

अक्षय कुमार: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मूवी 'रामसेतु' पर काम कर रहे हैं जिसमें वो एक आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले है। अक्षय कुमार ने अपने करियर में 100 से भी अधिक मूवीज में काम किया है। किसी भी रोल की गहरी समझ और डायलॉग डिलीवरी, इन सभी कामों में महारथ प्राप्त कर चुके अक्षय भगवान राम के किरदार में काफी जचते दिखाई देने वाले है।

ऋतिक रोशन: अपने शार्प और आकार्षित कर लेने वाले लुक्स से ऋतिक रोशन हमेशा फैंस को इम्प्रेस करते दिखाई देते है। पीरियड ड्रामा मूवी 'जोधा अकबर' में राजा अकबर के रोल में ऋतिक का कार्य बहुत पसंद किया गया। भगवान राम के रोल के लिए ऋतिक रोशन भी एक बेहतर विकल्प माने जा रहे है।

रणबीर कपूर: कद-काठी, पर्सनालिटी और एक्टिंग, रणबीर कपूर में ये सभी गुण मौजूद है। रणबीर कपूर ने एक्शन, ड्रामा और अपने दिल छू लेने वाली मूवीज से दर्शकों का भरपूर प्यार पाया है। भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर भी बहुत चॉइस कहे जा रहे है।

आयुष्मान खुराना: ड्रीम गर्ल, अंधाधुन, बाला और बधाई हो सहित कई सारे विभिन्न प्रकार की फिल्मों में आयुष्मान खुराना ने अपने एक्टिंग का शानदार प्रदर्शन किया है। अपने वर्सटाइल अंदाज के लिए मशहूर आयुष्मान खुराना हर प्रकार के किरदार में खुद को आसानी से ढाल लेते है और उसके साथ न्याय करते हैं। ऐसे में श्री राम का किरदार में भी वो यकीनन फैंस का दिल जीतते दिखाई देंगे।

अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहते है बाबिल खान

इस रामनवमी के पर्व पर सुने ये खास गीत

रामनवमी के अवसर पर अक्षय ने दी खास अंदाज़ में बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -