भारतीय क्रिकेट के ये दो दिग्गज पहली बार बने भारतीय क्रिकेटर्स संघ से हैं दूर
भारतीय क्रिकेट के ये दो दिग्गज पहली बार बने भारतीय क्रिकेटर्स संघ से हैं दूर
Share:

मुंबईः बीसीसीआइ के राज्य संघों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। पहली बार बने भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आइसीए) के चुनाव में अब मतदान होने हैं। भारत के 1200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी (पुरुष एवं महिला) क्रिकेटरों ने इसके लिए अपना पंजीकरण कराया है। बोर्ड ने इन चुनावों के लिए अंतिम सूची जारी की है। जिसमें कुछ नामी चेहरों के नाम शामिल नहीं है। क्रिकेटरों की पैदा करने का समृद्ध विरासत रखने मुंबई के केवल 86 प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों ने 21 सितंबर की समय सीमा से पहले पंजीकरण कराया था।

इन पंजीकृत क्रिकेटरों में से 34 पुरुष हैं। चुनावी सूची में मुंबई के सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर और जहीर खान जैसे नामी खिलाडि़यों के नाम नहीं हैं। इसके अलावा संदीप पाटिल, विनोद कांबली और रमेश पोवार जैसे मशहूर खिलाड़ी भी इससे नहीं जुड़े हैं। हाल ही में संपन्न हुए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के चुनावों की मतदाता सूची में तेंदुलकर, कांबली और जहीर के नाम शामिल थे। उधर युवराज सिंह (पंजाब) और बिशन सिंह बेदी (दिल्ली) जैसे भारत के लोकप्रिय क्रिकेटरों के नाम भी चुनावी सूची से गायब हैं। 11 से 13 अक्टूबर तक होने वाले आइसीए चुनावों में कुछ मशहूर भारतीय क्रिकेटर अपना वोट ई-वोटिंग के माध्यम से डालेंगे।

INDvSA: साउथ अफ्रीका की हालत पतली, लंच तक गंवाए छह विकेट

Ind vs SA: विराट ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का सबसे विराट रिकॉर्ड

Ind vs SA 2nd Test 3rd day : तीसरे दिन का खेल आज, साउथ अफ्रीका ने गंवाए चार विकेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -