घर वापसी कर आदित्य बना 19 साल का इब्राहिम, ओढ़ा भगवा, किया हवन
घर वापसी कर आदित्य बना 19 साल का इब्राहिम, ओढ़ा भगवा, किया हवन
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 वर्षीय युवक इब्राहिम ने हिन्दू धर्म अपना लिया है। अब उन्हें आदित्य मिश्रा नाम से जाना जाएगा। ये प्रक्रिया पूरे विधि-विधान से लखनऊ के नरही स्थित आर्य समाज मंदिर में पूरी की गई। मंदिर में आदित्य ने वैदिक मन्त्रों के बीच हवन भी किया। इसके साथ भी उन्होंने भगवा रंग की पट्टिका भी पहनी।

बता दें कि आदित्य का जन्म हिन्दू परिवार में ही हुआ था। उनकी माँ का नाम अलका चतुर्वेदी है। अलका का विवाह वर्ष 2000 में कानपुर के विनोद मिश्रा के साथ हुआ था। इनकी 2 संतानें हुईं। वर्ष 2001 में एक पुत्री और आदित्य का जन्म वर्ष 2003 में हुआ। जब आदित्य महज 9 साल के थे तब वर्ष 2012 में उनके माता पिता का डाइवोर्स हो गया। कुछ समय बाद वर्ष 2014 में अलका चतुर्वेदी ने इस्लाम अपनाते हुए लखनऊ के लियाकत खान के साथ निकाह कर लिया। यह बातें आदित्य ने अपने हलफनामे में बताई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी हलफनामे के अनुसार, लियाकत ने वर्ष 2015 में बनवाए गए आधार कार्ड में आदित्य को इब्राहिम नाम से दर्शाया था। साथ ही पिता के नाम पर अपना नाम दर्ज करवा दिया था। अभी भी आदित्य का आधार कार्ड इब्राहिम नाम से ही है। इस मामले में आर्य समाज सिविल लाइंस नरही के मंत्री अजय श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि आदित्य ने घर वापसी की है। किन्हीं हालातों में आदित्य को इब्राहिम बनना पड़ा था।

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की सदस्य टीम का झारखंड का दौरा

भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली के अंतर्राष्ट्रीयकरण की तत्काल आवश्यकता: अमिताभ कांत

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर CM शिवराज ने दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -