IAS की सिक्योरिटी में तैनात जवान ने मारी खुद को गोली
IAS की सिक्योरिटी में तैनात जवान ने मारी खुद को गोली
Share:

हजारीबाग : आईएएस अधिकारी की सुरक्षा में नियुक्त एक कांस्टेबल महावीर साव द्वारा आत्महत्या कर ली गई। आत्महत्या करने के लिए इस सुरक्षा जवान ने गोली का सहारा लिया। इस जवान ने खुद को ही गोली मार दी। इस तरह की घटना सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार यह जवान क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर के रविशंकर शुक्ला के घर तैनात था। दरअसल प्रातः करीब 9.50 बजे क्षेत्र से गोली चलने की आवाज़ आई। जब लोग उस ओर दौड़े तो जवान घायल अवस्था में मिला।

जवान को चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में यह बात सामने आई है कि जवान ने आत्महत्या क्यों की यह अभी पता नहीं चल सका है मगर कहा जा रहा है कि वह गंभीर रोग से ग्रस्त था इतना ही नहीं उसके पेट में अल्सर का रोग भी था और वह इससे काफी परेशान था।

जवान ने छुट्टी का आवेदन तैयार रखा हुआ था दूसरी ओर उसके परिजन भी उसे उपचार हेतु हैदराबाद ले जाने की तैयारी में थे। मगर 29 वर्षीय इस जवान ने आत्महत्या कर ली। इससे उसका परिवार स्तब्ध हो गया। जवान का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर अधिकारी भी पहुंचे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -