उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में काम नहीं करना चाहते IAS अफसर
उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में काम नहीं करना चाहते IAS अफसर
Share:

नई दिल्ली : केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पहुंचे अधिकारी अब जम्मू-कश्मीर राज्य में अपनी तैनाती नहीं चाहते हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने किसी भी राज्य का नाम लिए बिना कहा कि कुछ राज्यों में अधिकारियों को वापस भेजने के लिए उनकी मान-मनौवल्ल करना पड़ती है। जितेंद्र सिंह ने जोर डालने पर भी उनके नाम नहीं बताए। वे बोले यह ठीक नहीं है।

अंग्रेजी समाचार पत्र टाईम्स आॅफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से दावा किया कि दिल्ली, उत्तरप्रदेश और जम्मू-कश्मीर कुछ ऐसे राज्य हैं जहां अधिकारियों को भेजने हेतु मनाना पड़ता है। दूसरा पहलू यह रहा कि गुजरात और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जहां आईएस अधिकारी काम करने के लिए बेहद खुश हैं। दूसरी ओर यूपी कैडर के ब्यूरोक्रेट दिल्ली सरकार के साथ कार्य करने में झिझक रहे हैं।

वें दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के विवाद में अधिकारी फंसना नहीं चाहते हैं। मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना था कि डेपुटेशन पर आने वाले कई लोग दोबारा अपने राज्य में तैनाती नहीं चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेद्र सिंह ने किसी राज्य का नाम नहीं लिया। उन्होंने इतना जरूर कहा कि कुछ राज्य ऐसे हैं जहां वापस भेजने हेतु उन्हें अधिकारियों को मनाना पड़ता है।

इस दौरान यह बात सामने आई कि दिल्ली, उत्तरप्रदेश, जम्मू - कश्मीर और अन्य राज्य हैं जहां पर कार्य करने के लिए अधिकारियों को मनाना पड़ता है। गुजरात, महाराष्ट्र ऐसे राज्य हैं जहां अधिकारी कार्य करने पर खुशी महसूस करते हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश में दुर्गा शक्ति नागपाल और अमिताभ ठाकुर आदि अधिकारी ऐसे हैं जिनके मामले विवादित हो चुके हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -