आईएएस अधिकारी ने उठाया भारत की न्यायिक व्यवस्था पर सवाल
आईएएस अधिकारी ने उठाया भारत की न्यायिक व्यवस्था पर सवाल
Share:

रायपुर। देश की ज्यूडिशियरी सिस्टम पर बार-बार सवाल उठाकर चर्चा में रहने वाले आईएएस अधिकारी एलेक्स पॉल मेनन एक बार फिर सुर्खियों मं है। एलेक्स हमेशा सोशल मीडिया पर टिप्पणियां करते है। इस बार एलेक्स ने फेसबुक और ट्विटर पर सवाल खड़े किए है।

उनका कहना है कि क्या भारत की न्यायिक व्यवस्था पक्षपात पूर्ण है, जिसमें 94 प्रतिशत फांसी की सजा दलितों और मुसलमानों को दी जाती है। इस पोस्ट के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एलेक्स को गलत ठहराया है। लोगों ने उऩ्हें सलाह दी है कि एक आईएएस होकर ऐसी जातिवादी टिप्पणी करना उचित नहीं है।

इससे पहले एलेक्स सोशल साइट्स पर जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार का समर्थन करके भी चर्चा में आए थे। बलरामपुर कलेक्टर रहते हुए एलेक्स की टिप्पणी का स्थानीय विधायक बृहस्पति सिंह ने विरोध किया था। इस मामले में विधानसभा में हंगामे के बाद सरकार ने एलेक्स को कलेक्टर के पद से हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया था।

इस पूरे मामले पर एलेक्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों पोस्ट और कमेंट करता हूं, उसके बारे में क्या जानकारी दूं। मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -