IAF मार्शल अर्जन सिंह का हुआ निधन
IAF मार्शल अर्जन सिंह का हुआ निधन
Share:

नई दिल्ली: हाल में मिली जानकारी में पता चला है कि भारतीय वायुसेना (IAF) के मार्शल व पद्म विभूषण सम्मानित अर्जन सिंह का गंभीर बीमारी के बाद निधन हो गया है. भारतीय वायुसेना (IAF) के मार्शल अर्जन सिंह को तबियत ख़राब होने के बाद दिल्ली में आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहा पर उनका निधन हो गया है. अर्जन सिंह की उम्र 98 वर्ष थी. और वे गंभीर रूप से बीमार थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज हॉस्पिटल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी.

बता दे कि भारतीय वायुसेना (IAF) के मार्शल अर्जन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहा पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. उनकी तबियत के ख़राब होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाचार लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहा पर उन्होंने मार्शल अर्जन सिंह के स्वास्थ्य में सुधार होने की कामना की थी. 

अर्जन सिंह आज़ाद भारत के पहले एयर मार्शल रह चुके है. वो भारत के ऐसे तीसरे अफसर हैं जिन्हें राष्ट्रपति भवन में सेना का दुर्लभ सम्मान मिला था. 2002 में 85 वर्ष की आयु में उन्हें मार्शल ऑफ एयरफ़ोर्स का सम्मान दिया गया था. 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. अर्जन सिंह भारतीय वायुसेना के एक मात्र अधिकारी हैं, जिनकी पदोन्नति पांच सितारा रैंक तक हुई. अर्जन सिंह का जन्म 15 अप्रैल 1919 को अविभाजित भारत के फैसलाबाद में एक सैन्य परिवार में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है. भारतीय वायुसेना (IAF) के मार्शल अर्जन सिंह ने 98 वर्ष की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

पढ़िए देश-विदेश से जुड़ी छोटी-बड़ी ताज़ा खबरे न्यूज़ ट्रैक पर सीधे अपने मोबाइल पर 

IAF मार्शल अर्जन सिंह से अस्पताल में मिलने पहुंचे पीएम मोदी

JCO को थप्पड़ मारने वाली महिला गिरफ्तार

चीन से मुकाबले के लिए, सेना तैयार- हैरिज

आर्मी कैप्टन से शादी करके करोड़ो की मालकिन बन गयी है एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी

नई रक्षा मंत्री रोज करेंगी सेना प्रमुखों से बैठक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -