'मैं BJP नेताओं की छाती पर मूंग दलता रहूंगा', दिग्विजय सिंह
'मैं BJP नेताओं की छाती पर मूंग दलता रहूंगा', दिग्विजय सिंह
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश में यह वर्ष चुनावी वर्ष है। उससे पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर हमला बोला। उज्जैन पहुंचे सिंह ने कहा कि न मैं पाकिस्तान जाऊंगा, न ही चीन जाऊंगा, मैं इनकी छाती पर मूंग दलता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे तो हंसी आती है कि उनके पास मेरे खिलाफ कहने को कुछ है ही नहीं। न मेरे पास ED भेज सकते हैं, न CBI भेज सकते हैं। उनके पास जब कुछ नहीं बचा तो यही बोलने लगे कि पाकिस्तान में जन्म लो, चाइना चले जाओ।

गौरतलब है कि हाल ही में उज्जैन में दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के लिए बोला था कि हे भगवान, हे महाकाल कांग्रेस में अब कोई दूसरा ज्योतिरादित्य सिंधिया पैदा मत करना। वहीं, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर पलटवार किया था। उन्होंने लिखा था कि हे प्रभु महाकाल दिग्गविजय सिंह जैसा देश विरोधी और बंटाधार भारत में पैदा न हो। दूसरी तरफ, महाकाल दर्शन करने पहुंचे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि पता नहीं उज्जैन आकर दिग्विजय सिंह की मति कैसे भ्रष्ट हो गई। बता दें, दिग्विजय के बयान के पश्चात् सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया का समर्थन किया था।

गौरतलब है कि सिंधिया समर्थक मंत्री दिग्विजय पर हमलावर हो गए। पहले पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने दिग्विजय के पाकिस्तान में पैदा होने की बात कही। तत्पश्चात, अब जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कोरोना हैं। कोरोना की उत्पत्ति चीन से हुई है। इसलिए कांग्रेस के इस कोरोना पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भी चीन में ही जन्म लेना चाहिए। ये मेरी महाकाल से प्रार्थना है। सिलावट ने कहा कि कांग्रेस वैसे ही नेतृत्वहीन पार्टी है। दिग्विजय सिंह बची कुची कांग्रेस का भी बंटाढार कर देंगे। मेरी तो महाकाल से प्रार्थना है कि वे उन्हें सद्धबुद्धी दें, जिससे वे पवित्र स्थान को उनकी टिप्पणियों से अछूता रखें।

सच बोलने के कारण राहुल गांधी की सदस्यता गई और सच बोलने के लिए ही उन्हें बंगला खाली करना पड़ा ?

एम गहलोत के साथ मिलीभगत के पायलट के आरोप पर वसुंधरा राजे ने किया करारा पलटवार

कमलनाथ का शिवराज सरकार पर निशाना, कहा अत्याचार और भ्रष्टाचार में नंबर 1 है प्रदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -