'मैं इसे दिल्ली में भी करवाऊँगा', गणतंत्र दिवस के बहाने केजरीवाल ने बोला केंद्र पर हमला
'मैं इसे दिल्ली में भी करवाऊँगा', गणतंत्र दिवस के बहाने केजरीवाल ने बोला केंद्र पर हमला
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के समारोह में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 

आगे सीएम ने कहा- बीते 1 वर्ष में कई खाने पीने की चीजों के ऊपर GST लगा दिया गया तथा ये सभी चीजें महंगी हो गयी हैं। मुझे उम्मीद है कि केन्द्र सरकार इन पर GST हटायेगी एवं देश की जनता को राहत देगी। GST को इतना मुश्किल बना दिया है कि कई कारोबारी परेशान हैं। लोग समझ नहीं पाते। उन्होंने कहा- अभी मैं तेलंगाना गया था , वहां के सीएम ने बुलाया था। वहां पर मैंने देखा कि वहां की सरकार  चार करोड़ लोगों का आँखों का टेस्ट करवा रही है। सरकार जिनको चश्मों की आवश्यकता होगी उनको चश्मा देगी, जिनको ऑपरेशन की आवश्यकता होगी उनका ऑपरेशन मुफ्त में करवायेगी। मैं इसे दिल्ली में भी करवाऊँगा। दिल्ली की जनता का आँखों का चैकअप, ऑपरेशन और बाकी सुविधा फ्री में दिलावायेंगे। पंजाब के सीएम भी ये करने वाले है।

मुख्यमंत्री ने कहा- हमें आपस में इसी प्रकार सीखने की आवश्यकता है। सीख लेंगे तो देश की सभी परेशानियों का समाधान हो जायेगा। हम सीखने के बजाय लड़ने के काम कर रहे हैं। सरकारों से, जुडिशियरी से, व्यापारी से और भी लोगों से लड़ते जा रहे हैं। क्या आवश्यकता है लड़ने की? सब मिलकर देश को नंबर वन बना सकते हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली देश का स्टार्ट अप कैपिटल बन चुका है। बीते वर्ष दिल्ली में 5 हजार स्टार्ट अप आरम्भ हुए। दिल्ली में देश में सबसे अधिक ई वाहन वाला शहर बन चुका है, कर्नाटक से भी अधिक। दिल्ली में देश में सबसे अधिक पेड़ हैं।  दिल्ली देश का एजुकेशन कैपिटल बन चुका है, देश के टॉप 10 में से 5 स्कूल दिल्ली के हैं। दिल्ली सरकार शिक्षा पर बजट का 25 प्रतिशत खर्च करती है, कोई प्रदेश नहीं करता। दिल्ली में स्कूलों में 25 प्रतिशत छात्र बढ़ ग‌ए हैं। जब हमारी सरकार बनी तो 14 लाख बच्चे थे अब 18 लाख हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली हेल्थ कैपिटल बन गया है, दिल्ली में 1000 लोगों पर 3 डॉक्टर हैं, ये अमेरिका से भी अधिक है। दिल्ली में 2।5 लाख CCTV लगाए गए, जोकि इंग्लैंड से भी अधिक है। आज आपकी दिल्ली बड़े बड़े देशों को पीछे छोड़ रही है, भगवान करें कि सब मिलकर देश को आगे ले जाएं।

'50% व्यापार बढ़ा दिया चीन के साथ हमने', गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बोले केजरीवाल

उद्धव ठाकरे से गठबंधन पर आया अजीत पवार का बड़ा बयान

रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे स्वामी प्रसाद, दर्ज हुई FIR

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -