गया रोडरेज केस में आरोपी ने कहा, मैं तो दिल्ली में था
गया रोडरेज केस में आरोपी ने कहा, मैं तो दिल्ली में था
Share:

पटना : बिहार के गया से रोडरेज केस में सोमवार की आधी रात को गिरफ्तार हुआ आरोपी रॉकी यादव का कहना है कि उसने गोली नहीं चलाई बल्कि वो तो उस रात गया में था ही नहीं, वो दिल्ली में था। लेकिन गया पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

सोमवार की देर रात पुलिस ने रॉकी को उसके पिता के ही बोधगया स्थित एक प्लांट से बरामद किया। शनिवार रात जदयू नेता मनोरमा देवी के बेटे ने उसके लैंडरोवर को पास न देने के कारण आदित्या राज सचदेवा नाम के एक लड़के पर गोली दाग दी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

रॉकी के पिता बिंदी यादव भी बाहुबली है। घटना के वक्त वो बोधगया से लौट रहा था। उसके साथ उसके पिता और मनोरमा देवी का बॉडीगार्ड भी था। पुलिस ने पिता और बॉडीगार्ड को पहले ही हिरासत में ले लिया था। पिता पर बेटे को भगाने का आरोप था।

पुलिस ने नेता के बेटे की गाड़ी और जिस पिस्टल से आदित्य की हत्या हुई उसे भी बरामद कर लिया है। गया की एसपी गरिमा मलिक ने कहा कि रॉकी यादव को देर रात गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है। आदित्य की हत्या के बाद से एक बार फिर नीतीश सरकार सवालों के घेरे में फंस गई है।

नीतीश ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होने कहा कि कानून अपना काम कर रही है और उससे ऊपर कोई भी नहीं है। दोषियों को सजा जरुर मिलेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -