सीएए और एनआरसी का समर्थन नहीं करती पूजा भट्ट, कहा- 'हम रुकेंगे नहीं...'
सीएए और एनआरसी का समर्थन नहीं करती पूजा भट्ट, कहा- 'हम रुकेंगे नहीं...'
Share:

इस समय पूरे भारत में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे है। आप जानते ही होंगे कि दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए को लेकर विरोध-प्रदर्शन की तर्ज पर मुंबई में भी महिलाएं आगे आई हैं और वहां 'मुंबई बाग' नाम से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस समय कई बॉलीवुड सितारे हैं जो सीएए-एनआरसी को लेकर खुलकर सामने आए हैं। अब इन्ही सितारों की लिस्ट में पूजा भट्ट का नाम शामिल हो गया है. हाल ही में पूजा भट्ट ने कहा कि, ''नेताओं से मेरी प्रार्थना है कि वो देश में उठ रही आवाजों को सुनें। देश में रह रहीं महिलाएं चाहे वो शाहीन बाग में हों या लखनऊ में, हम रुकेंगे नहीं, जब तक हम जोर-शोर से नहीं सुने जाते। मैं लोगों को अधिक बोलने के लिए प्रेरित करूंगी। मैं सीएए और एनआरसी का समर्थन नहीं करती क्योंकि यह मेरे घर को विभाजित करता है।''

इसी के साथ आगे पूजा भट्ट ने कहा कि, ''मतभेद देशभक्ति का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप है। सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से हमें यह संदेश मिलता है कि अब आवाज उठाने का वक्त आ गया है। हमारी चुप्पी हमें नहीं बचाएगी और न ही सरकार की। सत्ता पक्ष ने वास्तव में हमें एकजुट किया है।'' आप सभी को बता दें कि पूजा भट्ट के अलावा नागरिकता कानून पर अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास ने बीते दिनों कहा था कि, ''यह ऐसा कानून है जिसके जरिए आपसे भारतीय होने का सबूत मांगा जा रहा है।''

इसी के साथ उन्होंने कहा कि, ''यह बिखराव वाला कानून है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। जो लोग चार पीढ़ियों से यहां हैं, आप उन्हें बता रहे हैं कि यह आपका देश नहीं है, यह बहुत परेशान करने वाला है। मेरा मानना है कि सभी को इस पर बोलना चाहिए। लोग बोल रहे हैं और सभी जगह विरोध हो रहा है।'' इस तरह कई सेलेब्स हैं जो इस पर अपनी बात रख रहे हैं.

रिलीज हुआ हिना खान की फिल्म 'हैक्ड' का नया गाना, दिखा बोल्ड बिकिनी अवतार

फैन का मोबाइल छीनने पर सलमान पर भड़के लोग, कहा - 'यही है असली चेहरा...'

इस मॉडल ने बाइक पर बैठ दिया कामुक पोज, इसकी अदाओं पर दीवाने हुए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -