'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं' ट्वीट कर यमुना में कूदा युवक
'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं' ट्वीट कर यमुना में कूदा युवक
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक युवक ने यमुना में कूदकर खुदकुशी (Suicide) की कोशिश की है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत युवक राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। बताया जा रहा है युवक ने ट्वीट कर खुदकुशी करने की जानकारी दी और इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की मोबाइल लोकेशन ट्रेस (Mobile Location) की और मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक यमुना में कूद गया था ऐसे में पुलिस ने छलांग लगाकर युवक की जान बचाई। इस मामले में मिली जानकारी के तहत युवक ने ट्वीट पर लिखा था कि, 'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं।'

वहीं उसके बाद जब युवक के करीबियों ने ट्वीट देखा तो तुरंत राजस्थान पुलिस को खबर दी। दूसरी तरफ युवक के दिल्ली स्थित पहाड़गंज के होटल में रुके होने का पता चलने पर अलवर पुलिस ने भी फौरन दिल्ली पुलिस को खबर दी। जैसे ही सूचना मिली वैसे ही पहाड़गंज पुलिस को युवक की लोकेशन सिग्नेचर ब्रिज की मिली। ऐसे में तुरंत उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाना पुलिस को खबर दी गई।

एक टीम सिग्नेचर ब्रिज पहुंची और यहाँ पुलिस को देखकर युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। उसके बाद तीन पुलिसकर्मी यमुना में उसके पीछे कूद गए और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बचा लिया गया। ट्रामा सेंटर में उसका इलाज हुआ। वहीं इस बीच परिवार भी दिल्ली आ गया। अब तक हुई जांच में पुलिस को पता चला कि युवक अलवर का रहने वाला है। वह नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट से एलएलबी कर रहा है। उसकी परीक्षा खराब हुई थी। इसके बाद उसने आत्महत्या करने की बात की।

Good News! इस तरह से महंगाई के बीच बस 634 रुपये में घर लाएं गैस सिलेंडर

होली से पहले सावधान: लौट रहा है कोरोना संक्रमण, 2 शहरों में पाबंदियां शुरू

आपने भी कभी नहीं देखा होगा इस तरह का अजीबो-गरीब साप, पानी के अंदर हो जाता है गायब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -