क्या आपको पता है कि नई और पुरानी ग्रैंड आई10 में क्या अलग हैं
क्या आपको पता है कि नई और पुरानी ग्रैंड आई10 में क्या अलग हैं
Share:

हुंडई कार निर्माता कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपनी नई ग्रैंड आई10 को  लॉन्च किया था। इस कार की कीमत 4.58 लाख रूपए से शुरू हो कर 7.33 लाख रूपए के बीच (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में है। आपको बता दे कि इस कार का मुकाबला मारूति इग्निस, स्विफ्ट और फोर्ड की फीगो  से किया जा रहा हैं। इसके अलवा आइए आपको बताते है नई ग्रैंड आई10 में पुरानी ग्रैंड आई10 से क्या बदलाव किया गया हैं। 

1.नए ग्रैंड आई10 फ्लुडिक 2.0 डिजायन थीम पर बनी है। इस में आगे की तरफ कास्केडिंग ग्रिल दी गई है। 
2.नई ग्रैंड आई10 के डिजायन में बदलाव किए गए हैं। इस की ग्रिल, बंपर और फॉग लैंप्स में बदलाव देखने को मिलेंगा। जबकि पुराने मॉडल में स्लेट वाली हैक्सागोनल ग्रिल दी गई थी। 
3.नए में पीछे की ओर इग्निस की तरह ड्यूल-टोन बम्पर दिया गया है। यह इसे पुरानी ग्रैंड आई10 से अलग बनाता हैं। इस में वाइन रेड कलर की जगह पैशन रेड कलर दिया गया है। जो काफी आर्कषक लुक देता हैं। 
4.इसके केबिन की बात करे तो अपहोलस्ट्री और डैशबोर्ड का डिजायन पहले जैसा ही है। लेकिन कुछ नए फीचर भी जोड़े गए हैं। ग्रैंड आई10 इकलौती कार है जिसमें एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और मिररलिंक सपोर्ट करने वाला 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। 
5.पुराने मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी नहीं दिया गया था, जबकि नई ग्रैंड आई10 में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल एसी मौजुद है।
6.अब बात आती है इसके इंजन की तो नई ग्रैंड आई10 में बेस वेरिएंट से ही पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प है। इसके डीजल वर्जन में बदलाव में किया गया है, पुरानी कार में 1.1 लीटर का इंजन था, जबकि नई ग्रैंड आई-10 में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है, यह 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। 

 

एंटी-लॉक से कम होगी सड़क दुघर्टना, साल 2019 के बाद सभी कार में होगा ये फीचर

टाटा की नई कार अब चलेगी हवा से, जानिए खूबियां

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -