राजस्थान में कांग्रेस 266 करोड़ की लागत से बना रही 160 आलीशान घर: हरदीप सिंह पुरी
राजस्थान में कांग्रेस 266 करोड़ की लागत से बना रही 160 आलीशान घर: हरदीप सिंह पुरी
Share:

आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीते शनिवार को कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस के द्वारा की जाने वाली निर्माणाधीन सेंट्रल विस्टा परियोजना की आलोचना को ”पाखंड” करार दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पर 266 करोड़ रुपये की लागत से विधायकों के लिए 160 ”आलीशान घर” बनाने का आरोप तक मढ़ दिया है। जी दरअसल केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री का कहना है कि विधायकों के लिए ”आलीशान घर” बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने भवन निर्माण के नियमों का उल्लंघन किया।

आप सभी को बता दें कि यह सभी बातें ट्वीट के माध्यम से कही गई है। बीते शनिवार को हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने कहा, ''कांग्रेस निर्माणाधीन सेंट्रल विस्टा व नए संसद भवन की परियोजना का विरोध कर रही है। हालांकि, उसकी सरकार ने राजस्थान में 266 करोड़ रुपये की लागत से विधायकों के लिए आलीशान घर बनाने शुरू कर दिए हैं। भवन निर्माण के नियमों का उल्लंघन किया गया। 15 मीटर के तय नियम के मुकाबले 28 मीटर ऊंची इमारत को विशेष मामला बताकर अनुमति प्रदान की गई। यह पाखंड है।''

वहीं दूसरी तरफ, हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब सरकार पर प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीन बेचने के आरोपों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, ''राहुल गांधी सवाल करते हैं कि हमारे बच्चों की वैक्सीन कहां है। राजस्थान में वो वैक्सीन कूड़े में है और पंजाब में उस वैक्सीन पर मुनाफा कमाया जा रहा है, यही कांग्रेस की संस्कृति है।''

एक दिन की ठंडक के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिए क्या है नया भाव

शादी की तैयारियों में जुटी देवोलीना भट्टाचार्जी, लेकिन नहीं बता रही है दूल्हे का नाम

डीजीपी के पास है पर्ल वी पुरी के खिलाफ सबूत, एकता कपूर बोलीं- 'पीड़ित बच्ची की मां ने उसे निर्दोष बताया'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -