हुती व्रिदोहियों ने सऊदी प्रिंस को बनाया निशाना
हुती व्रिदोहियों ने सऊदी प्रिंस को बनाया निशाना
Share:

यमन। ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने रियाद में मिसाईल दाग दी थी लेकिन, इसे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नष्ट कर दिया। इस मिसाईल को नष्ट किए जाने से पहले, यमन विद्रोहियों ने बताया था कि, उन्होंने राजधानी में शाह सलमान के महल को निशाना बनाया था। सऊदी अरब और अमेरिका द्वारा ईरान और उग्रवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने को लेकर, आरोप लगाया गया। इस मामले में रियाद ने मिसाईल को ईरानी हुती करार दिया था।

सऊदी बजट जारी होने से कुछ समय पूर्व, अंतर्राष्ट्रीय समय के अनुसार, 10.50 बजे विस्फोट हुआ था। सऊदी अरब के सूचना मंत्रालय की शाखा सेंटर फाॅर इंटरनेशनल कम्युनिकेशन द्वारा ट्वीट किया गया जिसमें कहा गया कि, गठबंधन के सैन्यबलों ने ईरानी - हुती मिसाइल को नष्ट करने को लेकर, पुष्टि की थी। इस मामले में विदेशी श्रमिक टाॅसम कोम्पिकन ने कहा कि, उन्हें धमाके की जोरदार आवाज़ सुनाई दी थी।

इसके बाद, जब उन्होंने बाहर नज़र दौड़ाई तो उन्हें सफेद धुंआ नज़र आया। हुती व्रिदोही इस क्षेत्र में पहले भी हमला कर चुके हैं। ईरान ने इसका खंडन किया। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेले ने पिछले मिसाईल धमाके को लेकर कहा था कि, यह मिसाइल ईरान में बनी थी। संयुक्त राष्ट्र की जांच में अभी तक कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुचा है मगर कहा गया है कि ईरान की मिसाईल्स से ये डिज़ाईन्स मिलते हैं।

विद्रोहियों को मिसाइल दे रहा है ईरान

आईएस का अगला ठिकाना बनेगा पाक- अफगान

अमेरिकी चैनल ने माना, समुद्र में है रामसेतु की संरचना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -