दो पत्नियों के बीच पति ने किया अनोखा बंटवारा, जानिए पूरा मामला
दो पत्नियों के बीच पति ने किया अनोखा बंटवारा, जानिए पूरा मामला
Share:

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद से एक पति के बंटवारे की चौंका देने वाली कहानी सामने आई है। यहां ठाकुरद्वारा के जेवर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चोरी-छिपे दो शादियां कर लीं। पोल खुलने पर समझौते के चलते दोनों पत्नियों के बीच उसका चौंका देने वाला बंटवारा हुआ। गौरतलब है कि एक महिला ने दो माह पूर्व SSP ऑफिस पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें उनसे पति पर इल्जाम लगाया था कि निकाह करने के पश्चात् पति उसे ससुराल ले जाने की जगह किराए के घर में रखता है। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पहले से एक पत्नी और तीन बच्चे हैं। ये बातें बोलते हुए महिला ने न्याय की गुहार लगाई।

महिला की शिकायत का संज्ञान लेते हुए SSP ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र लिए भेजा। यहां काउंसलर एमपी सिंह ने पति एवं उसकी दोनों पत्नियों को बुलाया और उनसे बातचीत की। इसके चलते दूसरी पत्नी ने बताया, "वर्ष 2017 में फोन कॉल पर बातचीत के चलते दोनों में दोस्ती हो गई थी। तत्पश्चात, दोनों ने निकाह कर लिया, मगर उसने ये नहीं बताया कि उसकी पहले ही शादी हो चुकी है। वो दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता है।" 

वही इस मामले में काउंसलर एमपी सिंह ने बताया, "इस व्यक्ति का पहला निकाह 4-5 वर्ष पहले हुआ था। इसको छिपाते हुए उसने शिकायत करने वाली महिला से प्रेम विवाह कर लिया। उसको खर्चा भी देता रहा। मगर विवाद तब बढ़ा जब दूसरी पत्नी को पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है एवं 3 बच्चे हैं।" एमपी सिंह ने बताया कि इसके बाद ये प्रकरण उनके पास आया। इस घटना में दूसरी बीवी बहुत नाराज थी। उसका कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। तीनों से बात की गई। ये समझौता हुआ है कि दोनों पत्नियां ससुराल में ही अलग-अलग रहेंगी। दोनों को पति बराबर खर्चा तथा बराबर वक़्त देगा। इस हिसाब से वो दोनों को 3-3 दिन का वक़्त देगा। एक दिन वो अपनी इच्छा से रहेगा।

बहन ने फोन कर बुलाया घर, भाई पहुंचा तो देखकर उड़ गए होश

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल से प्रभावित हुए कई रास्ते

'राजनीति से ले लेंगे संन्यास', इस नेता ने किया बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -