घरेलू विवाद के चलते गुस्साए पति ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत
घरेलू विवाद के चलते गुस्साए पति ने दी पत्नी को दर्दनाक मौत
Share:

श्रीनगर : शहर में घरेलू विवाद के चलते गुस्साए पति ने पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। सरेराह हुए इस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तलाशने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाल्मीकि चौक के रहने वाले तोता राम की शादी दो साल पहले शीतल (20) से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों का लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। मंगलवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। इससे नाराज शीतल घर पैदल चलकर रेल हेड कांप्लेक्स स्थित गोल्ड जिम की तरफ चली गई। इससे गुस्साए पति ने मौके पर पहुंचकर पत्नी को जबरन रोकना चाहा। इसके बाद दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई।

पति को मारकर बक्से में बंद कर गया पति, जब पड़ोसियों को आई बदबू तो...

जांच में जुटी पुलिस 

जानकारी के मुताबिक इसके बाद तोता राम ने क्रिच उसे पेट में कई बार कर दिए। इससे शीतल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। देर शाम करीब 9 बजे लोगों ने जब मौके पर चीखने की आवाज सुनी तो वह बाहर की तरफ बढ़े। मौके पर पहुंचे तो उनकी चीख निकल गई। उन्होंने आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची त्रिकुटा नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से हत्या के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आरोपी के बारे में अन्य जानकारी जुटाई गई।

ट्रैन में अज्ञात युवक ने किया एसिड अटैक

पहले किया गैंगरेप और फिर..

शादी नहीं होने दे रहे थे घरवाले तो कर ली आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -