घर लौटे पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता
घर लौटे पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता
Share:

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के 5 मानवाधिकार कार्यकर्ता इस्लामाबाद से गायब हो गए थे। इनके गायब होने से यहां पर हड़कंप मच गया था। हालांकि अब इन कार्यकर्ताओं में शामिल सलमान हैदर के अपने देश लौटने के बाद उनके समर्थकों और अन्य लोगों में खुशी की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार वे कहां थे इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही अन्य लापताओं के बारे में कुछ कहा जा सकता है लेकिन सलमान हैदर के लौटने की पुष्टि पुलिस ने की है।

गौरतलब है कि फातिमा जिन्ना विश्वविद्यालय, रावलपिंडी के प्रोफेसर और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैदर विगत 6 जनवरी से गायब हो गए थे। दरअसल सलमान के नहीं मिलने के साथ ही ब्लाॅगर वकास गोराया, असीम सईद, अहमद रजा नसीर और समीर अब्बास भी लापता था।

मगर इस मामले में संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार आयोग ने पाकिस्तान में दबाव बनाया और इनकी खोज की गई। सलमान सोशल मीडिया वेबसाईट फेसबुक पर भेंसा नामक समूह चलाते हैं। गायब हुए कुछ लोगों पर ईशनिंदा का आरोप है।

पाकिस्तान में आपस में भिड़े सांसद, स्पीकर को पीटा

पाकिस्तान में रिलीज होगी रितिक की 'काबिल'

जब इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को किया था अमेरिका से मदद मांगने के लिए मजबूर

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -