विडियो : पूरे गुड़गांव में बारिश के बाद कई घंटो से सड़क जाम
Share:

गुड़गांव : चिलचिलाती धूप और गर्मी के बाद आई बारिश ने देश भर में कोहराम मचा रखा है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद पूरे गुड़गांव में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। जलजमाव के कारण भारी जाम लग गया है। गुरुवार की शाम को जब दफ्तरों से लोग घर की ओर निकले तो कई-कई घंटे तक जाम में फंसे रहे।

आलम ये था कि जाम में फंसे-फंसे किसी की गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया तो किसी के पास पीने का पानी तक नहीं बचा। कल शाम 6 बजे से ही जाम लगा हुआ है। भारी बारिश के कारण गुड़गांव के कई स्कूलों को आज बंद कर दिया गया। इसके साथ ही शहर भर में धारा 144 भी लगा दी गई है। डीसीपी सत्यप्रकाश ने बताया कि जो भी जाम के लिए दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और 3 दिन में सड़कों की हालत में सुधार के निर्देश दे दिए गए हैं।

कल रात एक बजे के करीब गुड़गांव पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि गुड़गांव में अब भी जाम है। रेवारी, जयपुर की ओर जाने वाले रास्तों पर अब भी जाम की स्थिति बनी हुई है। गुड़गांव से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक खुल गया है। गुड़गांव शहर के भीतर के चौक भी जाम है। सुबह तक गुड़गांव में जाम लगा हुआ है। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश में है। जयपुर की और का ट्रैफिक पूरी तरह से ब्लॉक है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -