यदि आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको सस्ते भाव पर खरीदी का एक बेहतरीन अवसर मिल रहा है, क्योंकि गोल्ड डीलर्स उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए बड़ी छूट की पेशकश की है। दरअसल सोने की कीमतों में तेजी के बाद खरीदी को लेकर ग्राहकों ने अपने हाथ रोक लिए हैं। वहीं, शादी के सीजन में बिक्री में वृद्धि को लेकर डीलर्स अब तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।
भारत में सोने के दाम पर प्राप्त होने वाला डिस्काउंट एक महीने के अपने उच्चतम स्तर पर है, डीलर्स ने आधिकारिक घरेलू दामों पर $25 प्रति औंस तक का डिस्काउंट ऑफर किया है, जिसमें 15 प्रतिशत आयात और 3 प्रतिशत बिक्री शुल्क सम्मिलित है, जो बीते हफ्ते की $20 की छूट से अधिक है। प्राप्त एक खबर के मुताबिक, मुंबई स्थित सोने के थोक व्यापारी अशोक जैन ने कहा कि दामों में अचानक वृद्धि ने उपभोक्ताओं को हैरान कर दिया है, इसलिए खरीदी की योजना को टाल दिया है। ग्राहक अब कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं।
वही इस हफ्ते के आरम्भ में स्थानीय सोने की कीमतें मार्च के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। मुंबई में प्राइवेट बैंक के बुलियन डीलर ने कहा कि दामों में वृद्धि शादी के मौसम की मांग को खराब कर रही है तथा कई संभावित उपभोक्ताओं को खरीदारी टालने के लिए मजबूर कर रही है। विंग फंग प्रेशियस मेटल्स डीलिंग के प्रमुख पीटर फंग ने कहा, “चीन में पाबंदियों में ढील जारी है, इसलिए मांग है। हालांकि, खरीदी सीमित थी क्योंकि हाजिर दाम 1,800 डॉलर से ऊपर चले गए। यदि दाम उस स्तर से नीचे रहती हैं, तो मांग में सुधार होगा।”
'माफी मागें तेजस्वी नहीं तो करेंगे मानहानि का केस', विजय कुमार सिन्हा ने किया आरोपों से इनकार
चाबी नहीं दी तो काट दी महिला की उंगलियां, चौंकाने वाला है मामला